{"_id":"67ced7c0cbda84e22308b4f0","slug":"suhagraat-murder-case-pradeep-and-shivani-were-in-contact-for-a-year-2025-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुहागरात मर्डर केस: दुल्हन के गले पर चोट, बिस्तर पर टूटी चूड़ियां; एक साल से संपर्क में थे प्रदीप और शिवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागरात मर्डर केस: दुल्हन के गले पर चोट, बिस्तर पर टूटी चूड़ियां; एक साल से संपर्क में थे प्रदीप और शिवानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 10 Mar 2025 10:34 PM IST
सार
अब तक की जांच में जो बात सामने आ रही है कि वह यह है कि सुहागरात की रात को दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था और उसके बाद दूल्हे ने दुल्हन की हत्या की। शिवानी को मारने के बाद प्रदीप ने भी जान दे दी।
विज्ञापन
1 of 6
मृतक प्रदीप और शिवानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज स्थित मुरावन टोला में शादी के बाद पहली रात को दूल्हा और दुल्हन की मौत मामले में अब नई नई जानकारियां सामने आ रही हैं। ताजा जानकारी यह है कि मृतक दूल्हा प्रदीप और दुल्हन शिवानी एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थे। शिवानी अपने परिवास के साथ दिल्ली में रहा करती थी जबकि प्रदीप मुरावन टोला में ही रहकर टाइल्स लगाने का काम किया करता था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दुल्हन के गले पर चोट के निशान हैं। बिस्तर पर उसकी चूड़ियां भी टूटी मिली हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दुल्हन की गला दबाकर हत्या करने के बाद दूल्हे ने खुद फंदे से लटककर आत्महत्या की होगी।
2 of 6
सहादतगंज में दूल्हा-दुल्हन की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन
- फोटो : संवाद
कत्ल के बाद किया दोस्त को मैसेज
इस बीच शिवानी और प्रदीप की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक दूल्हे ने पहले दुल्हन की गला दबाकर हत्या की और आधे घंटे बाद खुद भी पंखे के हुक में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। इस पूरे केस में फिलहाल पुलिस के हाथ एक मोबाइल फोन लगा है, जो प्रदीप का है। जबकि दुल्हन के पास फोन नहीं था। सूत्रों के मुताबिक प्रदीप ने पत्नी का कत्ल करने के बाद मोबाइल से उसके किसी दोस्त को मैसेज भी किया है।
3 of 6
जमा लोगों की भीड़ व मौजूद एसपी सिटी
- फोटो : संवाद
हर किसी के जेहन में यही सवाल, कौन देगा जवाब?
अब तक की जांच में जो बात सामने आ रही है कि वह यह है कि सुहागरात की रात को दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था और उसके बाद दूल्हे ने दुल्हन की हत्या की। शिवानी को मारने के बाद प्रदीप ने भी जान दे दी। एक-दूजे का हाथ थामकर संग जीने-मरने की कसमें खाने वाले जोड़े अपने इन वचनों को 24 घंटे भी नहीं निभा सके। वैवाहिक जीवन में प्रवेश करते ही सुहाग बचा न सुहागन। अब बंद कमरे में हुई इन मौतों का जवाब कौन देगा, हर किसी के जेहन में यही सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सहादतगंज में दूल्हा-दुल्हन की मौत के बाद बिलखती दूल्हे के परिवारीजन
- फोटो : संवाद
बचपन में ही आ गई थी कंधों पर जिम्मेदारियां
मुरावन टोला निवासी भग्गन की मौत काफी पहले हो गई थी। उनके बेटों दीपक और प्रदीप के कंधों पर जिम्मेदारियां बचपन से आ गईं। दीपक ने ट्रक मैकेनिक का काम शुरू किया तो प्रदीप ने टाइल्स लगाना सीखा। मेहनत से दोनों ने गरीबी को मात दी और परिवार की माली हालत सुधारी। दोनों ने कड़ी मेहनत से शानदार आशियाना भी बनाया। इस बीच बीमार चल रही मां को प्रदीप के शादी की चिंता हुई। नाते-रिश्तेदारों की मध्यस्थता से डीली सरैया के मजरे मोहलिया निवासी मंतूराम की पुत्री शिवानी का रिश्ता तय हुआ। दोनों एक-दूसरे के संपर्क में लगभग एक साल रहे। आपस में बातचीत भी होती रही। माहौल अनुकूल होने पर सात मार्च को वह परिणय सूत्र में बंधे। अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूजे के साथ फेरे लिए।
विज्ञापन
5 of 6
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में रहता है दुल्हन का परिवार
दुल्हन का परिवार काफी समय से दिल्ली में रहता है। दुल्हन आठवीं तक पढ़ी थी। लगभग एक माह पूर्व वह लोग आए थे। साल भर पहले से एक-दूसरे के संपर्क में रहने के बाद किसी को इस घटना का अंदाजा नहीं था। दुल्हन की मां ने भी कहा कि राजी-खुशी शादी हुई, उम्मीद ही नहीं थी कि ऐसा हो सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।