अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज स्थित मुरावन टोला में सुहागरात के दौरान दूल्हा और दुल्हन की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। दूल्हा प्रदीप और दुल्हन शिवानी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है।
Ayodhya: सुहागरात में पति-पत्नी की मौत मामले में आया नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र में सुहागरात पर पति-पत्नी की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। मामले में नया मोड़ आ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे भी नहीं निभा सके साथ
एक-दूजे का हाथ थामकर संग जीने-मरने की कसमें खाने वाले जोड़े अपने इन वचनों को 24 घंटे भी नहीं निभा सके। वैवाहिक जीवन में प्रवेश करते ही सुहाग बचा न सुहागन। अब बंद कमरे में हुई इन मौतों का जवाब कौन देगा, हर किसी के जेहन में यही सवाल है।
मुरावन टोला निवासी भग्गन की मौत काफी पहले हो गई थी। उनके बेटों दीपक और प्रदीप के कंधों पर जिम्मेदारियां बचपन से आ गईं। दीपक ने ट्रक मैकेनिक का काम शुरू किया तो प्रदीप ने टाइल्स लगाना सीखा। मेहनत से दोनों ने गरीबी को मात दी और परिवार की माली हालत सुधारी।
दोनों ने कड़ी मेहनत से शानदार आशियाना भी बनाया। इस बीच बीमार चल रही मां को प्रदीप के शादी की चिंता हुई। नाते-रिश्तेदारों की मध्यस्थता से डीली सरैया के मजरे मोहलिया निवासी मंतूराम की पुत्री शिवानी का रिश्ता तय हुआ। दोनों एक-दूसरे के संपर्क में लगभग एक साल रहे।
आपस में बातचीत भी होती रही। माहौल अनुकूल होने पर सात मार्च को वह परिणय सूत्र में बंधे। अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूजे के साथ फेरे लिए। कई कसमें खाईं, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही दोनों की मौत हो गई। ऐसे में शादी खुशियां मातम में बदल गईं।
रस्मों-रिवाजों के गीत गाकर उत्सव मनाने आई महिलाओं और रिश्तेदारों की आंखों से आंसुओं की गंगा बह निकली। झालरों से सजा मकान व प्रीतिभोज में भोजन बनाने के लिए पड़े बर्तन भी लोगों को मानो काटने को दौड़ने लगे। मातमी शोर से मुरावन टोला दहल उठा।
दिल्ली में रहता है दुल्हन का परिवार
दुल्हन का परिवार काफी समय से दिल्ली में रहता है। दुल्हन आठवीं तक पढ़ी थी। लगभग एक माह पूर्व वह लोग आए थे। साल भर पहले से एक-दूसरे के संपर्क में रहने के बाद किसी को इस घटना का अंदाजा नहीं था। दुल्हन की मां ने भी कहा कि राजी-खुशी शादी हुई, उम्मीद ही नहीं थी कि ऐसा हो सकता है।
दुल्हन के गले पर थे निशान
पुलिस सूत्रों के अनुसार दुल्हन के गले पर चोट के निशान है। बिस्तर पर उसकी चूड़ियां भी टूटी मिली हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दुल्हन की गला दबाकर हत्या करने के बाद दूल्हे ने खुद फंदे से लटककर आत्महत्या की होगी।