{"_id":"62bbbe0a866b987ec30a7af6","slug":"ayodhya-ram-mandir-donation-of-one-crore-coming-every-month-for-construction-of-ram-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir: राममंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान, हर महीने इतने करोड़ दे रहे भक्त, पढ़ें अब तक कितनी रकम हुई जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Ram Mandir: राममंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान, हर महीने इतने करोड़ दे रहे भक्त, पढ़ें अब तक कितनी रकम हुई जमा
Wed, 29 Jun 2022 08:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 29 Jun 2022 08:20 AM IST
विज्ञापन
ram mandir ayodhya
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम जन्मभूमि में इस समय राममंदिर की प्लिंथ, गर्भगृह व रिटेनिंगवाल का निर्माण एक साथ संचालित है। राममंदिर निर्माण के लिए भक्त दिल खोलकर दान दे रहे हैं। ट्रस्ट के सूत्रों के मुताबिक हर माह करीब एक करोड़ का दान मंदिर निर्माण के लिए नगदी सहित चेक, आरटीजीएस व ऑनलाइन माध्यमों से आ रहा है। राममंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा पिछले साल 15 जनवरी मकर संक्रांति से 27 फरवरी तक पूरे देश में निधि समर्पण अभियान चलाया गया था। भक्तों ने दिल खोलकर दान किया, जिसके चलते इस अभियान में करीब 3400 करोड़ रुपये ट्रस्ट को प्राप्त हुए। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से भी करीब दो हजार करोड़ का दान प्राप्त हो चुका है। ट्रस्ट सूत्रों की मानें तो अब तक राममंदिर निर्माण के लिए करीब 5500 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो चुकी है, हालांकि अंतिम आंकड़ा निधि समर्पण अभियान की ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि मंदिर निर्माण के लिए दान का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि भक्तों की श्रीराम व राममंदिर के प्रति इस कदर आस्था है कि जब कोरोना संक्रमण से पूरा देश रुक सा गया था, उस काल में भी मंदिर निर्माण के लिए दान आता रहा।
ram mandir ayodhya
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि ट्रस्ट कार्यालय पर प्रतिदिन 50 हजार से लेकर एक लाख तक की नगदी दान के रूप में आ रही है। इसी तरह चेक, आरटीजीएस व ऑनलाइन माध्यमों से प्रतिदिन लाखों का निधि समर्पण आता है। हर माह कम से कम एक करोड़ का दान राममंदिर के लिए आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ram mandir ayodhya
- फोटो : अमर उजाला
ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या भी बढ़ गई है। प्रतिदिन करीब 10 हजार भक्त दर्शन को आते हैं।
विज्ञापन
ram mandir ayodhya
- फोटो : अमर उजाला
वीकेंड में यह संख्या दो गुनी तो पर्व व त्योहारों पर चार गुना हो जाती है। वहीं रामलला के चढ़ावे में भी वृद्धि हुई है। बताया कि पहले जहां प्रतिमाह 10 से 12 लाख का चढ़ावा आता था वहीं अब हर माह से 40 से 50 लाख का चढ़ावा आ रहा है।