{"_id":"600c08a18ebc3e31f65e40af","slug":"teacher-attacked-girl-student-in-unilateral-love-cut-fingers-in-up-ghazipur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः शिक्षक का एकतरफा प्यार और छात्रा पर वार, काटी उंगलियां, दिए जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः शिक्षक का एकतरफा प्यार और छात्रा पर वार, काटी उंगलियां, दिए जख्म
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गाजीपुर जिले में बच्चों को बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने एक तरफा प्यार में किशोरी को धारदार हथियार से घायल दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। यह घटना सादात क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कप्तान डॉ. ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ की।
2 of 6
पुलिस के अनुसार, किशोरी के बाएं हाथ की दो उंगलियां कट गई हैं। सिर, गले और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हमलावर दुबई में रहता था। कोरोना संक्रमण काल में वह घर आया था। कुछ महीनों से गांव में ही कई छात्राओं को उनके घर जाकर ट्यूशन पढ़ाता था। इसी बीच वह एक किशोरी से एकतरफा प्यार करने लगा।
3 of 6
मौका देखकर उसने कई बार छात्रा से अपने प्रेम का इजहार करना चाहा, लेकिन किशोरी ने उसे नजदीक नहीं आने दिया। झटका खाने के बाद भी उसका किशोरी के घर आना-जाना लगा रहा। इसी दौरान शनिवार को उसने छात्रा पर हमला कर दिया। हमले में किशोरी की दो उंगलियां कटकर अलग हो गई हैं। जबकि गले पर चाकू लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आरोपी की तलाश करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
उसे इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया गया। घटना के बाद युवक के परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ताला लगाकर गायब हैं। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक के आलावा एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी सहित चार थानों की पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। लड़की के पिता ने आरोपी नंदकिशोर तिवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
5 of 6
छात्रा के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने और गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पीएसी को भी तैनात कर दिया है। इसके अलावा इलाके में कई थानों की पुलिस भी मौदूज है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।