फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी को बिहार से जोड़ने वाले गाजीपुर के हमीद सेतु पर वाहनों का संचालन शुरू नहीं, 24 घंटे पहले पूर्ण हो चुका है मरम्मत का कार्य

Fri, 13 Nov 2020 11:18 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 13 Nov 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Vehicles on Hamid bridge of Ghazipur connecting UP to Bihar have not started operating
हमीद सेतु पर लगाया गया गति अवरोधक - फोटो : अमर उजाला

यूपी को बिहार से जोड़ने वाले गाजीपुर के हमीद सेतु के क्षतिग्रस्त ज्वाइंट्स के प्लेटनेस वेयरिंग की मरम्मत का कार्य गुरुवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। पुल के दोनों तरफ दस-दस फीट की लोहे के हाइटगेज बैरियर भी लगाए जा चुके हैं।



बावजूद पुल पर वाहनों का संचालन आरंभ नहीं हो सका है। मोटरसाइकिलों को छोड़कर अन्य किसी भी वाहन के आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Vehicles on Hamid bridge of Ghazipur connecting UP to Bihar have not started operating
हमीद सेतु से गुजरते दो पहिया वाहन - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि सेतु पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन रोकने के लिए कठोर कदम उठाते हुए पुल के दोनों तरफ हाइटगेज बैरियर लगाने का काम किया गया है। बैरियर की ऊंचाई को देखते हुए पुल से भारी वाहन मसलन ट्रक, सवारी बसें आदि नहीं गुजर सकेंगी।

Vehicles on Hamid bridge of Ghazipur connecting UP to Bihar have not started operating
हमीद सेतु के रास्ते पर लगाया गया बैरियर - फोटो : अमर उजाला

अब पुल पर भार क्षमता के हिसाब से ही वाहन गुजर सकते हैं। इतना ही नहीं पुल से गुजरते समय वाहनों की गति पर भी नियंत्रण के लिए प्रशासन ने 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का बोर्ड लगा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vehicles on Hamid bridge of Ghazipur connecting UP to Bihar have not started operating
हमीद सेतु से गुजरते दो पहिया वाहन - फोटो : अमर उजाला

अब पुल पर वाहन इतनी ही रफ्तार भर सकेंगे। लोगों में इस बात को लेकर उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर अब पुल को वाहनों के आवागमन के लिए कब खोला जाएगा।

विज्ञापन
Vehicles on Hamid bridge of Ghazipur connecting UP to Bihar have not started operating
हमीद सेतु बंद होने के बाद फंसी एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
बीते रविवार को सेतु के ज्वाइंट्स की प्लेटनेस वेयरिंग के ओवरलोड वाहनों के दबाव के कारण चिथडे उड गए थे। इससे 10 व 12 नंबर ज्वाइंट्स क्षतिग्रस्त हो गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed