{"_id":"6068338c49ed7161fb48ed87","slug":"up-panchayat-chunav-2021-bollywood-model-deeksha-singh-will-contest-panchayat-chunav-election-in-jaunpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: यूपी पंचायत चुनाव में किस्मत अजमाएगी ये एक्ट्रेस-मॉडल, अब पंचायत चुनावों में लगेगा ग्लैमर का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: यूपी पंचायत चुनाव में किस्मत अजमाएगी ये एक्ट्रेस-मॉडल, अब पंचायत चुनावों में लगेगा ग्लैमर का तड़का
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 04 Apr 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीक्षा सिंह।
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों में लोग अपनी दावेदारी ठोकने के लिए जोर-शोर से लगे हुए हैं। वहीं, जौनपुर जिले में चुनावों में एक तरफ बाहुबल का जोर है तो दूसरी ओर ग्लैमर का तड़का भी लगने लगा है। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 26 से मॉडल व फेमिना मिस इंडिया-2015 की रनर अप रहीं और एक्ट्रेस-मॉडल दीक्षा सिंह ने चुनाव में उतरने का एलान किया है। वह रविवार को अपना नामांकन कर सकती हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।
Trending Videos
2 of 5
इसी ब्लॉक के ही चितौड़ी गांव की रहने वाली दीक्षा टीवी विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। पिछले फरवरी माह में उनके एलबम 'रब्बा मेहर करें' ने खूब सफलता बटोरी है। जल्द ही उनकी एक वेब सीरीज भी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जितेंद्र सिंह की बेटी दीक्षा ने अपने चुनावी प्रयास के बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि राजनीति में पीएम नरेंद्र मोदी उनके आदर्श हैं। वह बदलाव की सोच लेकर चुनाव में उतर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह कॉलेज के समय से ही प्रतियोगिताओं और राजनीतिक बहसों में हिस्सा लेती आई हैं। पंचायत चुनाव के जरिए वह जमीनी स्तर पर कुछ करके दिखाना चाहती हैं।
4 of 5
दीक्षा सिंह।
- फोटो : Instagram
अक्सर मुंबई में रहने वाली दीक्षा समय-समय पर गांव आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने गांव को विकास की दौड़ में पीछे रह जाना खलता है। जौनपुर अभी कई शहरों से काफी पीछे है। चुनाव जीतकर वह सारी सुविधाएं यहां तक लानी चाहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दीक्षा बॉलीवुड में कामयाबी के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। वह लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने बालीवुड की ‘इश्क तेरा’ फिल्म की कहानी भी लिखी है। इसके अलावा वह पैंटीन, पैराशूट आयल, स्नैप डील से लेकर कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। जल्द ही उनकी एक बड़े बैनर की वेब सीरीज भी आ रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X