फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूध में दिया नशा, सिर पर मारा पत्थर: पति बना बेटी के प्यार का कांटा, पत्नी ने लड़की और उसके प्रेमी संग ली जान

Fri, 07 Aug 2026 10:34 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: विकास कुमार Updated Fri, 07 Aug 2026 10:34 PM IST
सार

पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को एक साथ देख लिया था। उसने इसका पुरजोर विरोध किया था। इसलिए वारदात को अंजाम दिया है। पिता ने यह जानकारी पुलिस व रामबाबू को दी। इसके बाद पुलिस ने उसी कॉलोनी में रहने वाले बेटी के प्रेमी डिलिवरी बॉय विमल चौधरी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। 

विज्ञापन
Wife accused of murdering husband in collusion with daughter and her lover
हत्यारोपी पत्नी और मृत पति - फोटो : अमर उजाला

यूपी का मथुरा स्थित थाना गोविंद नगर के जयसिंहपुरा क्षेत्र में महिला ने अपनी बेटी व उसके प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पति ने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था और इस पर विरोध जताया था। यह आरोप लगाते हुए महिला के जेठ ने प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही शव की तलाश में पुलिस ने अक्रूर जंगल और घाट पर सर्च ऑपरेशन चलाया। घर की भी तलाशी ली गई, लेकिन शव या कोई सुराग नहीं लगा।


 

Wife accused of murdering husband in collusion with daughter and her lover
मृतक - फोटो : अमर उजाला

पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत, फिर वापसी
जयसिंहपुरा के राधा कृष्ण वाटिका निवासी रामबाबू ने बताया है कि उनके सबसे छोटे भाई मनोज सोनी (42) 18 अप्रैल की रात को पत्नी से विवाद के बाद लापता हो गए। उनकी पत्नी नैना ने 21 अप्रैल को गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अगले ही दिन उसे वापस ले लिया। इसके बाद रामबाबू ने 9 मई को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से तलाश करने की मांग की, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान सात जून को नैना घर में ताला लगाकर छोटी बेटी को साथ लेकर चली गई। घर में ताला लटका देख परिजन ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
 

Wife accused of murdering husband in collusion with daughter and her lover
पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला

नैना ने खोले राज
एसएसपी के आदेश पर 11 जुलाई को थाना गोविंद नगर पुलिस ने मनोज की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी पत्नी व बेटी की तलाश शुरू की। रामबाबू ने बताया है कि एक सप्ताह पहले गोविंद नगर पुलिस मां-बेटी को मथुरा लेकर आई और पूछताछ की। पूछताछ के बाद नैना अपने मायके चली गई। यहां पिता के पूछने पर नैना ने सारे राज खोल दिए। आरोप है कि नैना ने पिता से कहा कि छोटी बेटी और उसके प्रेमी ने पति मनोज को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गए और फिर सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव अक्रूर के जंगल में दफना दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife accused of murdering husband in collusion with daughter and her lover
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

क्यों दिया वारदात को अंजाम
मनोज ने बेटी और उसके प्रेमी को एक साथ देख लिया था। उसने इसका पुरजोर विरोध किया था। इसलिए वारदात को अंजाम दिया है। पिता ने यह जानकारी पुलिस व रामबाबू को दी। इसके बाद पुलिस ने उसी कॉलोनी में रहने वाले बेटी के प्रेमी डिलिवरी बॉय विमल चौधरी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार रात को जेसीबी मशीन से अक्रूर के जंगल में शव की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। शुक्रवार को भी पुलिस ने अक्रूर के जंगल, घाट और घर में तलाश की, लेकिन शव का कहीं सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर शव की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Wife accused of murdering husband in collusion with daughter and her lover
इस मकान में हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का बयान
गुरुवार रात व शुक्रवार को शव की तलाश के लिए अक्रूर के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। फिलहाल तीनों से पूछताछ कर शव की तलाश की जा रही है। -श्लोक कुमार, एसएसपी

गोसेवा में जुटे थे मनोज
रामबाबू के मुताबिक वे तीन भाई हैं। उनसे छोटा विजयपाल और सबसे छोटा मनोज सोनी है। मनोज राधे बाबा गोशाला में गोसेवक है। उस पर दो बेटी और 12 वर्षीय एक बेटा है। बड़ी बेटी की आगरा में शादी हुई है और बेटा भी वहीं रहता है। वर्तमान में मनोज व उसकी पत्नी नैना व छोटी बेटी घर पर ही रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed