सब्सक्राइब करें

सोनाक्षी सिन्हा के घर पूछताछ करने पहुंची पुलिस, मां से मिल पिता शत्रुघ्न सिन्हा से की फोन पर बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 12 Jul 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
UP NEWS: Moradabad police reached at Sonakshi Sinha house to inquire in fraud case
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : एएनआई
बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा के बयान लेने के लिए मुंबई पहुंची मुरादाबाद पुलिस को फिलहाल मायूसी हाथ लगी है। इसकी वजह मौजूद वक्त में सोनाक्षी का घर के बजाय शूटिंग लिए हैदराबाद होना है। पुलिस की मुलाकात अभी सोनाक्षी सिन्हा से नहीं हो सकी है। हालांकि जल्द ही मुलाकात होने के आसार हैं। अगर सोनाक्षी घर नहीं आईं तो मुरादाबाद पुलिस मुंबई से हैदराबाद भी जा सकती है।
Trending Videos
UP NEWS: Moradabad police reached at Sonakshi Sinha house to inquire in fraud case
sonakshi sinha
धोखाधड़ी के केस में जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे जांच अधिकारी अजय पाल सिंह ने बताया कि मुंबई स्थित जुहू में सोनाक्षी सिन्हा का परिवार रहता है। गुरुवार को पुलिस की टीम जुहू पुलिस से संपर्क करने के बाद सोनाक्षी के फ्लैट तक पहुंची। घर पर सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा मिलीं। उन्होंने पूछा कि किस सिलसिले में मुरादाबाद पुलिस का वहां तक जाना हुआ है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP NEWS: Moradabad police reached at Sonakshi Sinha house to inquire in fraud case
Sonakshi Sinha
पूनम सिन्हा ने बताया कि सोनाक्षी तो फिलहाल शूटिंग के लिए हैदराबाद गई हैं। ऐसे में अभी बात नहीं हो सकती है। सोनाक्षी के बयान के  लिए इंतजार करना पडे़गा। पूनम सिन्हा ने जांच अधिकारी की बात सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा से करवाई। शत्रुध्न सिन्हा फोन पर बात करते हुए सामान्य थे, जांच अधिकारी का कहना है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने परिचय पूछा। इसके बाद बेटी के शूटिंग में होने की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस से कहा कि सोनाक्षी तक आपका संदेश पहुंचा दिया जाएगा। जैसे ही उनको शूटिंग से छुट्टी मिलेगी, तब बात हो सकेगी। करीब दो घंटे तक जांच अधिकारी सोनाक्षी के घर मौजूद रहे। उन्होंने केस के बारे में पूरी जानकारी सोनाक्षी की मां को दी। 
UP NEWS: Moradabad police reached at Sonakshi Sinha house to inquire in fraud case
sonakshi sinha - फोटो : social media
ये है मामला 
कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा का आरोप है कि दिल्ली में 30 सितंबर 2018 को उन्होंने इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें अवार्ड वितरण के लिए सोनाक्षी सिन्हा को आना था। जून माह में करार हो गया था। एक वीडियो वायरल कर सोनाक्षी ने कार्यक्रम में आने की जानकारी दी थी। 37 लाख रुपये की रकम मुरादाबाद से आनलाइन ट्रांसफर की गई थी।
विज्ञापन
UP NEWS: Moradabad police reached at Sonakshi Sinha house to inquire in fraud case
sonakshi sinha
इनमें से चार लाख रुपये सोनाक्षी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। बाकी के 33 लाख रुपये अभिषेक की कंपनी टैलेंट फुल ऑन और उनकी पत्नी स्वाति के अलावा आशीष के खाते में डाले गए थे। लेकिन 30 सितंबर को वह कार्यक्रम में नहीं आईं। प्रमोद का आरोप है कि उनके साथ 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, ध्रुमिल ठक्कर, एडगर सकारिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed