{"_id":"5e6e4cbb8ebc3ea7de45b83e","slug":"sara-ali-khan-with-mother-seeing-ganga-aarti-worship-puja-in-dashashwamedh-ghat-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: दूसरी बार गंगा आरती देखने पहुंची सारा अली खान, मां अमृता सिंह के साथ किया पूजन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
तस्वीरें: दूसरी बार गंगा आरती देखने पहुंची सारा अली खान, मां अमृता सिंह के साथ किया पूजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 15 Mar 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के साथ की पूजा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान एक महीने के अंदर दूसरी बार वाराणसी में मां गंगा आरती देखने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उनकी मां अमृता सिंह भी मौजूद रहीं। गंगा आरती की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें वह अपनी मां के साथ हैं।
2 of 5
दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती में एक महीने के अंदर दूसरी बार सारा अली खान पहुंचीं। सारा और मां अमृता सिंह ने वैदिक रीति-रिवाज से मां भगवती का पूजन भी किया। गंगा आरती के बाद गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने मोमेंटो और प्रसाद देकर स्वागत किया।
3 of 5
सारा फिलहाल चंदौली जिले के इलिया क्षेत्र के खरौझा गांव में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने हाल ही अमोघ नारायण सिंह के बंगले में फिल्म की शूटिंग की है। सारा पर इस गांव की हवेली में दृश्य फिल्माया गया है। डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता अक्षय कुमार व साउथ के सुपर स्टार धनुष भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वहीं खरौझा गांव में फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग बंद करने की मांग कर रहे हैं। गांव के लोग कोरोना वायरस को लेकर चिंतित हैं। शूटिंग में आए दिन बाहर से अभिनेता-अभिनेत्रियों सहित फिल्म से जुड़े लोग लोगों का आना बना हुआ है। इसको लेकर ग्रामीण कोरोना वायरस के फैलने की आशंका से सशंकित हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गंगा आरती में शामिल हुईं सारा अली खान।
सारा अली खान 9 मार्च को वाराणसी पहुंची थीं। बनारस पहुंचने के साथ ही उन्होंने शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखी। इस दौरान वह सिर पर दुपट्टा रख भक्ति के रंग में दिखीं। सारा अली खान इन तस्वीरों में बहुत ही सुंदर लग रही थीं। इसके साथ ही गंगा में नौका विहार(बोटिंग) भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।