{"_id":"69ecbb0cb3e55642fe071293","slug":"kumaon-dominates-uttarakhand-board-exam-results-see-photos-2026-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में कुमाऊं का लहराया परचम, तस्वीरों में देखें उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में कुमाऊं का लहराया परचम, तस्वीरों में देखें उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:31 PM IST
सार
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में टॉपर रहे बच्चों ने अपनी सफलता का जश्न मनाया। परिजनों ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
1 of 4
बागेश्वर में इंटरमीडिएट की प्रदेश टॉपर गीतिका को मिठाई खिलाते माता-पिता और दादी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर काॅलेज चौरासी की छात्रा गीतिका पंत ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने 500 में से 492 अंक हासिल किए। हाईस्कूल में भी उन्होंने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया था। हाईस्कूल की परीक्षा में उन्होंने प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया था।
गीतिका के पिता चंद्रशेखर पंत टैक्सी चालक हैं जबकि मां रीतिका पंत गृहिणी हैं। उन्हें हिंदी में 99, गणित में 98, भौतिक विज्ञान में 99, रसायन विज्ञान में 94 और अंग्रेजी में 100 नंबर मिले हैं। हाईस्कूल में गीतिका को हिंदी में 97, संस्कृत में 99, गणित में 98, विज्ञान में 98, सामाजिक विज्ञान में 96 और अंग्रेजी में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। गीतिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा स्व. चंद्रशेखर पंत और दादी मुन्नी पंत के आशीर्वाद और शिक्षकों को दिया है।
2 of 4
हाईस्कूल टॉपर अक्षत को मुंह मीठा करते माता-पिता।
- फोटो : संवाद
रामनगर के लखनपुर निवासी अक्षत गोपाल पुत्र गोपाल कुमार ने इस साल हाईस्कूल परीक्षा में 500 में से 491 नंबर लाकर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। अक्षत के पिता रामनगर के निजी विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि माता ममता गोपाल ग्रहणी है। अक्षत ने बताया कि वह प्रतिदिन चार से पांच घंटा पढ़ाई करते थे। इसके लिए उन्होंने कोई ट्यूशन नहीं लिया। बताया कि गणित सुर विज्ञान को समय देने के साथ उन्हें हिंदी और अंग्रेज़ी सबसे कठिन विषय लगे। बताया कि हिंदी और अंग्रेज़ी में नंबर कटने की संभावना बहुत अधिक होती है। इसके लिए उन्होंने हिंदी और अंग्रेज़ी अधिक ध्यान दिया। बताया कि स्कूल के शिक्षकों ने उन्हें अतिरिक्त क्लास दी। जिसके चलते वह ये मुकाम हासिल कर सके। बताया कि वह आगे जाकर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
Trending Videos
3 of 4
हाईस्कूल की मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली भूमिका का मुंह मीठा करते परिजन।
- फोटो : संवाद
नैनीताल जिले के सबसे दूरस्थ विकासखंड बेतालघाट ब्लॉक के खैरना स्थित जीबी पंत जीआईसी इंटर कॉलेज की छात्रा भूमिका ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का मान बढ़ाया। भूमिका ने हाईस्कूल में 500 में से 490 अंक प्राप्त कर 98 प्रतिशत प्राप्त किए। भूमिका की उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है। भूमिका ने बताया कि सात घंटे तक निरंतर पढ़ाई करने के साथ उन्होंने यह मुकाम पाया है। भूमिका ने बताया कि शिक्षकों और परिजनों के सहयोग से उन्हें प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने का मौका मिला। भूमिका ने बताया कि वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती है। साथ ही उनके पिता देवेंद्र सिंह जलाल व्यापारी हैं। भूमिका की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और क्षेत्र वासियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इंटरमीडिएट टॉपर सुशीला का मुंह मीठा करते परिजन।
- फोटो : संवाद
माता-पिता के त्याग और भरोसे के दम पर रुद्रपुर की 12वीं की छात्रा सुशीला मेहंदीरत्ता ने 500 में से 490 नंबर लाकर प्रदेश टॉप किया है। सुशीला का कहना है कि दवाब के साथ कभी भी पढ़ाई में सफलता नहीं मिल सकती।
ऊधमसिंह नगर के भूरारानी के भंजूराम अमर इंटर कॉलेज की छात्रा सुशीला मेहंदीरत्ता ने इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। अमर उजाला से खास बातचीत में सुशीला ने खुद को एक नाइट आउल बताया। यानी वे रात में देर तक जागकर पढ़ना पसंद करती हैं। रात का समय शांत होता है जिससे एकाग्रता बेहतर बनी रहती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।