{"_id":"69d78a3ccf6dfc978b023d6d","slug":"the-governor-encouraged-the-winners-of-the-news-reading-competition-2026-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता में राज्यपाल ने भरा जोश, विजेताओं से कहा- अब नई जिम्मेदारी की है शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता में राज्यपाल ने भरा जोश, विजेताओं से कहा- अब नई जिम्मेदारी की है शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 09 Apr 2026 04:45 PM IST
सार
मंच था जीबी पंत विवि का रतन सिंह सभागार और मौका था न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से सम्मानित होने का। राज्यपाल के सभागार में प्रवेश करते ही लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
1 of 6
कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राज्यपाल ने अपने प्रेरक शब्दों से कार्यक्रम के उत्साह को और ऊंचाई दी। उनके मार्गदर्शक और ऊर्जावान वक्तव्य को सुनकर खचाखच भरा सभागार कई बार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का उत्साह इस आयोजन की सफलता को स्वयं बयां कर रहा था। हर कोई उनके भाषण को ध्यानपूर्वक सुन रहा था। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए पढ़ने की आदत के महत्व पर प्रकाश डाला, जो श्रोताओं को काफी प्रेरित कर गया।
अपने जोशीले संबोधन में उन्होंने मुगलों और अंग्रेजी शासन का उल्लेख करते हुए राष्ट्र एकता की आवश्यकता पर जोर दिया और इसकी अहमियत समझाई।
2 of 6
न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता के विजेता दीपांशु गहतोड़ी को एक लाख मांग ड्राप्ट प्रदान करते राज्यपाल ले.ज गुरमीत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब प्रथम विजेता को सम्मानित करने का समय आया तो राज्यपाल ने उसके पूरे परिवार को मंच पर आमंत्रित किया और सभी से इस उपलब्धि पर गर्व करने का आह्वान किया।
Trending Videos
3 of 6
न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता के प्रथम स्थान प्राप्त विजेता दीपांशु, द्वितीय स्थान प्राप्त दिव्यम व तृतीय स्थान प्राप्त यथार्थ मेहरा को मांग ड्राप्ट देते राज्यपाल ले.ज.गुरमीत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं, उन्होंने तीनों विजेताओं को खड़ा कर कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी की शुरुआत है। अब उनका दायित्व है कि वे लोगों को बताएं कि अखबार पढ़ना क्यों जरूरी है और समाज में पढ़ने की आदत को बढ़ावा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद कमिश्नर दीपक रावत व डीएम नितीन भदौरिया।
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिनमें कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भी शामिल थे। उन्होंने इससे पहले भी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों से संवाद किया था और अमर उजाला की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें समाज और देश के प्रति जागरूक भी बनाती हैं। उन्होंने कहा महामहिम राज्यपाल की ओर से किया गया प्रयास अभिनव पहल था। इस प्रतियोगिता ने स्कूली बच्चों का अखबारों से जुड़ाव कराया है। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के तीनों विजेता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनेंगे। इस तरह के प्रयास भविष्य में भी होने चाहिए ताकि अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
5 of 6
न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
राज्यपाल ने युवाओं और छात्र छात्राओं से स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। राज्यपाल ने तीनों विजेताओं से कहा कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता बनने के बाद अब आपकी समाज के प्रति जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। आप संकल्प लें कि खुद के घर से लेकर समाज तक के बीच लोगों में पढ़ने की आदत को विकसित करेंगे। इस दौरान राज्यपाल ने आयुक्त दीपक रावत और डीएम नितिन भदौरिया का उदाहरण देते हुए कहा कि बिना पढ़े जीवन में सफलता नहीं मिल सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।