सब्सक्राइब करें

सामाजिक जागरूकता में इस शिक्षक ने पाया अनोखा मुकाम

निशांत खनी/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 13 Apr 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
teacher santosh mishra social work
संतोष मिश्रा

हल्द्वानी में प्रो. संतोष मिश्रा ने सामाजिक जागरूकता के लिए अलग मुकाम बनाया है। एमबीपीजी कॉलेज में विद्यार्थियों को हिंदी का ज्ञान देने के साथ ही प्रो. मिश्रा समाज में लोगों को मानवता का ज्ञान बांट रहे हैं। उनकी मुहिम का ही नतीजा है कि सैकड़ों लोग उनसे जुड़कर गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। वह छुट्टियों में पब्लिक स्कूलों के बच्चों पर होमवर्क का ज्यादा बोझ न डालने के लिए भी ऑनलाइन मुहिम चला चुके हैं।

Trending Videos

सामाजिक जागरूकता में इस शिक्षक ने पाया अनोखा मुकाम

teacher santosh mishra social work
संतोष मिश्रा

प्रो. मिश्रा मूलरूप से प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश से हैं। 1997 में बतौर प्रवक्ता नौकरी ज्वाइन करने वाले प्रो. मिश्रा ने आज समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह 2013 में हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में आए। कॉलेज में विद्यार्थियों को हिंदी पढ़ाने के साथ सामाजिक दायित्व का पाठ पढ़ाने की शुरुआत की। इस मुहिम में पत्नी गीता मिश्रा उनकी सारथी बनी। गीता सामान्य गृहणि हैं, लेकिन समाज में ठुकराए लोगों के प्रति उनके दर्द ने ही प्रो. मिश्रा को प्रेरणा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक जागरूकता में इस शिक्षक ने पाया अनोखा मुकाम

teacher santosh mishra social work
सामाजिक कार्य

प्रो. मिश्रा और उनकी पत्नी गीता ने हल्द्वानी में देह दान और अंग दान की मुहिम चलाई। शुरुआत में उन्हें मुश्किल हुई। लेकिन लोगों को जब देह दान और अंग दान की जानकारी दी तो लोग उनसे जुड़ते गए। हल्द्वानी में 40 लोगों से देह दान और अंग दान करने की प्रक्रिया पूरी करवा चुके हैं। प्रो. मिश्रा ने प्लास्टिक रोकने के लिए अभियान चलाया। शुरुआत कॉलेज से की। कॉलेज में प्रोजेक्ट की फाइलों में प्लास्टिक बैग को पूरी तरह बंद करवा दिया।

सामाजिक जागरूकता में इस शिक्षक ने पाया अनोखा मुकाम

teacher santosh mishra social work
सामाजिक कार्य

15 अगस्त और 26 जनवरी में प्लास्टिक के तिरंगे नहीं खरीदने के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। रिश्तों की गर्माहट मुहिम ने प्रो. मिश्रा को नई पहचान दी है। उन्होंने लोगों के घरों से पुराने कपड़ों और किताबों को एकत्र कर जरूरतमंदों में बांटने की मुहिम चलाई है। इसमें सैकड़ों लोग जुड़े हैं और शहर में अलग-अलग जगहों पर 15 कलेक्शन सेंटर खोले गए। सेंटरों में लोग अपने घरों से पुराने कपड़े और किताबें देते हैं। एकत्र कपड़ों और किताबों को प्रो. मिश्रा और उनकी टीम गरीब और मलिन बस्तियों में जरूरतमंदों को बांटती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed