फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कलंक' में आदित्य रॉय कपूर के साथ इश्क फरमाएंगी सोनाक्षी, शुरू की फिल्म की शूटिंग

Tue, 12 Jun 2018 12:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 12 Jun 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha starts shooting for karan johar Kalank
sonakshi sinha
आगामी बॉलीवुड फिल्म कलंक को 2019 यानी अगले साल की सर्वाधिक प्रतीक्षित फिल्म बताया जा रहा है। इसकी एक बड़ी वजह है फिल्म में बहुमुखी प्रतिभा की धनी सोनाक्षी सिन्हा का शामिल होना। करण जौहर की ओर से प्रोड्यूस की जा रही इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन कर रहे हैं। 

 
Sonakshi Sinha starts shooting for karan johar Kalank
sonakshi sinha
अभिषेक तो कुछ स्टारकास्ट के साथ फिल्म पर काम भी शुरू कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी भी टीम संग काम करने को पूरी तरह तैयार हैं। सोनाक्षी ने इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है, लेकिन उनके प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि वह मुंबई में रहकर फिल्म की शूटिंग से जुड़ गई हैं। 
 
Sonakshi Sinha starts shooting for karan johar Kalank
sonakshi sinha
बताते चलें कि बेहतरीन स्टारकास्ट के कारण फिल्म कलंक बनने से पहले ही दर्शकों में चर्चा का विषय बन गई। फिल्म में सोनाक्षी के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे हैं। ये सितारे मुंबई में 14 जून से फिल्म की शूटिंग में जुट जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha starts shooting for karan johar Kalank
sonakshi sinha
सोनाक्षी ने हाल ही में आनंद एल राय की ओर से प्रोड्यूस फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ में अपना काम खत्म किया है। कलंक में सोनाक्षी अपने हिस्से की शूटिंग मुंबई के अंधेरी में पूरा करेंगी। हालांकि फिल्म में सोनाक्षी के लुक और रोल को लेकर अभी किसी तरह का खुलासा नहीं किया गया है। इस फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सोनाक्षी का लुक उनके अब तक के किसी भी लुक से पूरी तरह अलग और बेहद शानदार होगा। 
 
विज्ञापन
Sonakshi Sinha starts shooting for karan johar Kalank
Kalank

खबरों की मानें तो ‘कलंक’ में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित माता-पिता के किरदार में नजर आएंगे। जबकि आदित्य और वरुण फिल्म में सौतेले भाईयों की भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म में सबसे पहले श्रीदेवी को कास्ट किया गया था लेकिन फरवरी में श्रीदेवी की अचानक मृत्यु ने पूरे बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया। श्रीदेवी के जाने के बाद माधुरी दीक्षित को इस फिल्म में कास्ट किया गया। इस फिल्म के जरिए करण जौहर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि भी देना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed