{"_id":"5abdcfff4f1c1bbe618b4791","slug":"china-build-world-s-longest-bridge-the-bridge-to-be-in-use-for-120-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन ने बनाया दुनिया का सबसे लंबा समुद्री पुल, दुनिया के किसी पुल में नहीं हैं ऐसी सुविधाएं","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन ने बनाया दुनिया का सबसे लंबा समुद्री पुल, दुनिया के किसी पुल में नहीं हैं ऐसी सुविधाएं
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:09 PM IST
चीन के इंजीनियरों ने दुनिया के आठवां अजूबा बना दिया है। यह अजूबा है दुनिया का सबसे लंबा समुद्री पुल है जो हांगकांग, मकाऊ और मेनलैंड चीन को जोड़ रहा है। इस पुल की खासियत ये है कि पुल के साथ स्नैकिंग सड़क क्रॉसिंग और एक सुरंग भी बनाया गया है। वैसे इस पुल का उद्घाटन 2017 में कर दिया गया था लेकिन इसे आम लोगों के लिए अभी तक खोला नहीं गया है।
ऐसा माना जा रहा है इस पुल के खोले जाने के बाद हांग-कांग से झुहाई के बीच का ट्रेवल टाइम भी कम हो जाएगा। हांग कांग से झुहाई जाने में अभी 3 घंटे लगते हैं जो 30 मिनट में सिमट जाएगा।
पर्ल नदी पर बने इस पुल के अंदर बना सुरंग चीन की इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना पेश किया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस पुल से जहां कई शहर एक दूसरे के करीब आ जाएगें वहीं व्यापार भी बढ़ेगा। जो अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Trending Videos
पीने के अंदर सुरंग
2 of 7
चीन में बने इस सबसे खूबसूरत और लंबे पुल में बनाए गए सुरंग की लंबाई 6.7 किमी है। पुल प्रोजेक्ट मैनेजर गाओ जिनलिंग ने कहा कि इतनी लंबी सुरंग बनाने के लिए उन्होंने कई रातों को भी काम किया। जिनलिंग ने आगे कहा कि वह कई रातों तक कर्मियों के साथ साथ खुद भी नहीं सो पाए क्योंकि निर्माण कार्य के दौरान बहुत सी परेशानियां आती रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बने हैं 60 आइफिल टावर
3 of 7
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस ब्रिज के निर्माण में इतना स्टील उपयोग किया गया है जिससे 60 आइफिल टावर बनाए जा सकते हैं। पुल बनाने में कुल 4,20,000 टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है। जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
80,000 टन के पाइप
4 of 7
पानी के अंदर सुरंग बनाने के लिए 80,000 टन पाइप्स का उपयोग किया गया है। समुंद्र के अंदर सुरंग निर्माण के लिए वाटरटाइट तकनीक का इस्तेमाल किया है। जिसके बारे में प्रोजेक्ट मैनेजर का कहना है कि इसे बनाने में सबसे ज्यादा मेहनत लगी क्योंकि वाटरटाइट तकनीक का इस्तेमाल करना बहुत ही मुश्किल काम है।
विज्ञापन
इतनी रही पुल की लागत
5 of 7
इस पुल को बनाने में तकरीबन 1,510 करोड़ डॉलर का खर्च आया है। पुल की लंबाई भी 55 किमी यानि 34 मील है। यह पुल चीन की पर्ल नदी पर बनाया गया है। हालांकि पुल के बनाने से पहले जितनी लागत का अनुमान लगाया गया था, पुल की लागत उससे कहीं ज्यादा रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X