फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्राइवर ने कहा- 'मैं सारे मुस्लिमों को मार दूंगा', तस्वीरों में देखें लंदन हादसे का मंजर

Mon, 19 Jun 2017 02:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 19 Jun 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
1 dead and 10 Injured After A Van Hits Worshippers Outside Mosque In North London
- फोटो : reuters

लंदन में एक तेज रफ्तार वैन ने मस्जिद के नजदीक चल रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य दस लोग घायल हो गए। मामले में कार्रवाई करते हुए मेट्रोपॉलिटिन पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा लंदन के फिन्सबरी पार्क इलाके की 7 सिस्टर्स रोड पर देर रात पर हुआ। आइए आपको दिखाते हैं हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें ...

1 dead and 10 Injured After A Van Hits Worshippers Outside Mosque In North London
london attack - फोटो : getty

तस्वीर में नजर आ रही सफेद वैन को आरोपी ने मस्जिद के पास टहल रहे लोगों पर चढ़ा दिया था। आरोपी वैन को लोगों पर चढ़ाते हुए चिल्ला रहा था, 'मैं सारे मुस्लिमों को मार दूंगा'।

1 dead and 10 Injured After A Van Hits Worshippers Outside Mosque In North London

बताया जा रहा है कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में करीब 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। एक स्थानीय शख्स ने बताया कि जैसे ही लोग मस्जिद से निकल रहे थे, वैन उन्हें कुचलने लगी। लोगों ने दौड़ना शुरू कर दिया, उन्हें समझ नहीं आ रहा था आखिर हो क्या रहा है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दो पुलिसकर्मी एक घायल को एंबुलेंस तक ले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
1 dead and 10 Injured After A Van Hits Worshippers Outside Mosque In North London
- फोटो : reuters

द गार्डियन अखबार के मुताबिक एक चश्मदीद ने बताया कि वो पल बेहद खौफनाक था। जब वैन लोगों को कुचल रही थी, उस वक्त लोग केवल भागो-भागो चीख रहे थे। उसने कहा कि उसके पास कई लोग बुरी तरह जख्मी पड़े थे, मंजर इतना खौफनाक था कि वह बता नहीं सकता।

विज्ञापन
1 dead and 10 Injured After A Van Hits Worshippers Outside Mosque In North London
- फोटो : reuters

वहीं एक और चश्मदीद ने बताया कि वह पास के एक कैफे में बैठा हुआ था और उसका कजिन बाहर टहल रहा था। तेजी से आ रही वैन की चपेट में आकर वह घायल हो गया, फिलहाल वह हॉस्पिटल में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed