{"_id":"59c64a3e4f1c1bb0688b6087","slug":"after-die-of-world-s-richest-woman-now-these-women-are-the-richest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे अमीर महिला की मौत के बाद, अब इन पांच के पास है सबसे ज्यादा दौलत","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
दुनिया की सबसे अमीर महिला की मौत के बाद, अब इन पांच के पास है सबसे ज्यादा दौलत
बीबीसी, हिंदी
Updated Sat, 23 Sep 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
लिलियन बेटेनकोर्ट
- फोटो : File Photo
दुनिया की सबसे अमीर महिला की 94 साल की उम्र में मृत्यु हो गई है। कॉस्मेटिक कंपनी लॉरियल की मालकिन रहीं लिलियन बेटेनकोर्ट की अनुमानित संपत्ति 40 अरब डॉलर थी। गुरुवार को पेरिस (फ्रांस) स्थित घर में उनकी मौत हुई।
Trending Videos
एलिस वॉल्टन
एलिस वॉल्टन
- फोटो : File Photo
इस साल फोर्ब्स मैगजीन की सूची में 17वें पायदान पर रहीं एलिस, बेटेनकोर्ट से तीन पायदान पीछे थीं, लेकिन अब वह दुनिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं।
अमेरिकी सुपरमार्केट वॉलमार्ट के संस्थापक सैम वॉल्टन की 67 वर्षीय इकलौती पुत्री एलिस के पास 33.8 अरब डॉलर की संपत्ति है। हालांकि, अपने भाई के विपरीत वह परिवार की कंपनी से अलग हो गईं और आर्ट पर ध्यान केंद्रित करते हुए वह क्रिस्टल ब्रिजेस म्यूजियम ऑफ अमेरिकन आर्ट की चेयरमैन बनीं।
अमेरिकी सुपरमार्केट वॉलमार्ट के संस्थापक सैम वॉल्टन की 67 वर्षीय इकलौती पुत्री एलिस के पास 33.8 अरब डॉलर की संपत्ति है। हालांकि, अपने भाई के विपरीत वह परिवार की कंपनी से अलग हो गईं और आर्ट पर ध्यान केंद्रित करते हुए वह क्रिस्टल ब्रिजेस म्यूजियम ऑफ अमेरिकन आर्ट की चेयरमैन बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैकलिन मार्स
जैकलिन मार्स
- फोटो : File Photo
फोर्ब्स की सूची में 26वें नंबर पर रहीं 77 साल की जैकलिन ने 20 साल तक कॉन्फेक्शनरी की अपने परिवार की कंपनी में काम किया और 2016 तक उसके बोर्ड में रहीं। उनकी कुल संपत्ति 27 अरब डॉलर की है और अब वह वॉशिंगटन नेशनल ओपेरा और नेशनल आर्काइव के बोर्ड में हैं।
मारिया फ्रैन्का फिसलो
मारिया फ्रैन्का फिसलो
- फोटो : File Photo
इस सूची में मारिया पहली यूरोपियन हैं। इटली की मारिया प्रसिद्ध चॉकलेट फेरेरो रोशे से प्रसिद्ध हुए माइकल फेरेरो की बेवा हैं। यह कंपनी नटेला, किंडर और टिक-टेक्स भी बनाती है जिसको उनके बेटे जियोवानी संभालते हैं। 25.2 अरब डॉलर की संपत्ति वाली मारिया मोनाको में रहती हैं।
विज्ञापन
सुजैन क्लाटेन
सुजैन
- फोटो : File Photo
इस लिस्ट में दूसरी यूरोपियन 55 साल की जर्मन की सुजैन हैं। सुजैन के परिजनों के मरने के बाद कैमिकल कंपनी अलटाना एजी का 50 फीसदी उन्हें विरासत में मिला था। साथ ही उनकी और उनके भाई की बीएमडब्ल्यू में तकरीबन 50 फीसदी हिस्सेदारी है। उनकी कुल संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है।