सब्सक्राइब करें

रक्षा-सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे भारत और स्वीडन, पीएम मोदी-लोफवेन सहमत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
India and Sweden will enhance cooperation in defense-security sector
भारत और स्वीडन ने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने का फैसला किया है। स्वीडन की दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्वीडिश समकक्ष स्टीफेन लोफवेन के बीच हुई बातचीत में इस पर सहमति बनी है। एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा, वार्ता में इस बात ध्यान केंद्रित किया गया कि स्वीडन भारत की विकास यात्रा में कैसे सहयोग कर सकता है। दोनों देशों ने एक संयुक्त एक्शन प्लान और इनोवेटिव साझेदारी पर सहमति जताई है। 
Trending Videos

रक्षा उत्पादन और साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान 

India and Sweden will enhance cooperation in defense-security sector

पीएम ने कहा कि भारत और स्वीडन ने रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने का फैसला किया है। इसमें रक्षा उत्पादन और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्र शामिल हैं। वहीं स्वीडन के पीएम ने भारत के वैश्विक शक्ति के तौर पर उभार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, दोनों देशों का यह सटीक मिलन है। दोनों देशों के बीच हरित तकनीक और स्मार्ट सिटी के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा बनाने पर सहमति बनी है। लोफवेन ने कहा कि भारत और स्वीडन सुरक्षा समझौते पर काम करने के लिए सहमत हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 घंटे में 10 कार्यक्रम

India and Sweden will enhance cooperation in defense-security sector

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पीएम मोदी के व्यस्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि वह 10 घंटे में 10 अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘स्टॉकहोम में पीएम नरेंद्र मोदी के एक व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत। स्वीडन के राजा से मुलाकात। स्वीडिश पीएम के साथ द्विपक्षीय वार्ता। 4 नोरडिक देशों के नेताओं से मुलाकात। स्वीडन की दिग्गज कंपनियों के सीईओ के साथ गोलमेज वार्ता। स्वीडन के नेता विपक्ष से भेंट। इंडिया-नोरडिक सम्मेलन और भारतीय समुदाय से मुलाकात।’

स्वीडन के किंग कार्ल 16वें गुस्ताफ से मिले मोदी

India and Sweden will enhance cooperation in defense-security sector

पीएम मोदी ने मंगलवार को स्वीडन के राजा कार्ल 16वें गुस्ताफ से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

अगला पड़ाव ब्रिटेन, टेरीजा मे से मुलाकात 

India and Sweden will enhance cooperation in defense-security sector

पीएम मंगलवार रात ही अपने दौरे के दूसरे पड़ाव के तहत ब्रिटेन पहुंचेंगे। यहां वह राष्ट्रमंडल राष्ट्रों की सरकारों के प्रमुखों की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद उनकी ब्रिटिश पीएम टेरीजा मे से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। 20 अप्रैल को स्वदेश लौटने के दौरान वह जर्मनी के बर्लिन में रुकेंगे। यहां उनकी जर्मन चांसलर से संक्षिप्त मुलाकात हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed