ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप का शुक्रवार, 09 अप्रैल, 2021 को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। लंदन स्थित बकिंघम पैलेस ने इसकी पुष्टि की। प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ का करीब 73 साल का साथ रहा। बता दें कि ब्रिटेन का शाही परिवार दुनिया का सबसे चर्चित शाही परिवार है।
ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ-2 के साथ-साथ इस परिवार के कुछ ऐसे प्रमुख सदस्य हैं, जो सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, पूरी दुनिया में अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया का ये सबसे चर्चित शाही परिवार साल में कितने दिन काम करता है। महारानी एलजाबेथ 2 कितने दिन काम करती हैं, उनके बेटे-बहू कितने दिन काम करते हैं?
दरअसल यूनाइटेड किंगडम (UK) राज्यतंत्र के सभी आधिकारिक कार्यक्रम कोर्ट सर्कुलर में दर्ज किए जाते हैं। कोर्ट सर्कुलर उस दस्तावेज को कहते हैं रोज के उन सभी कार्यक्रमों की सूची होती है जिसमें रानी या उनके परिवार के सदस्य शामिल होते हैं। हालांकि शाही परिवार के कई सदस्य कुछ ऐसे निजी कार्यक्रमों में भी शिरकत करते हैं जिससे उनके सामाजिक कार्यों को बल मिलता है। लेकिन इन निजी कार्यक्रमों की सूची कोर्ट सर्कुलर में दर्ज करना जरूरी नहीं है।