{"_id":"6804d2ec6a09a19d0a0dda3c","slug":"jd-vance-meets-pope-francis-on-easter-sunday-after-flap-over-migration-news-in-hindi-2025-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"JD Vance: प्रवासन नीति विवाद के बीच पोप फ्रांसिस से मिले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ईस्टर संडे की दी शुभकामनाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
JD Vance: प्रवासन नीति विवाद के बीच पोप फ्रांसिस से मिले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ईस्टर संडे की दी शुभकामनाएं
Sun, 20 Apr 2025 04:26 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 20 Apr 2025 04:26 PM IST
सार
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईस्टर संडे के मौके पर पोप फ्रांसिस से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने पोप फ्रांसिस ने ईस्टर संडे की शुभकामनाएं दी। बता दें कि, दोनों की मुलाकात प्रवासन नीति विवाद के बीच हुई है।
विज्ञापन
पोप फ्रांसिस से मिले जेडी वेंस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईस्टर संडे के दिन वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। यह मुलाकात उस समय हुई जब पोप फ्रांसिस न्यूमोनिया से उबर रहे हैं और अपने काम में कमी कर रहे हैं।
पोप फ्रांसिस से मिले अमेरिकी उपराष्ट्रपति
- फोटो : PTI
प्रवासन नीति को लेकर विवाद के बीच मुलाकात
यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब दोनों के बीच प्रवासन नीति को लेकर विवाद हुआ है। पोप फ्रांसिस प्रवासियों की देखभाल को अपने पोंटिफिक कार्यकाल की एक मुख्य प्राथमिकता मानते हैं। दूसरी ओर, वेंस और ट्रंप प्रशासन प्रवासियों को बड़े पैमाने पर वापस भेजने की योजना का समर्थन करते रहे हैं। बता दें कि, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साल 2019 में कैथोलिक धर्म अपनाया था। शनिवार को उन्होंने वेटिकन के विदेश मंत्री और सचिव ऑफ स्टेट से भी औपचारिक मुलाकात की थी।
यह भी पढ़ें - पाकिस्तान की कायराना करतूत: कुलभूषण जाधव को अपील का अधिकार देने से किया मना; सुप्रीम कोर्ट में दी बेतुकी दलील
ईस्टर संडे संदेश में पोप ने हमास और इस्राइल से फिर की शांति की अपील
वहीं इससे पहले ईस्टर के मौके पर वेटिकन सिटी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए पोप फ्रांसिस ने अपने संदेश में कहा कि गाजा में स्थिति बहुत दयनीय है। गाजा में तत्काल संघर्ष विराम लागू करने की अपील करते हुए पोप ने चरमपंथी संगठन हमास से बंधकों को रिहा करने का आह्वान किया। खराब स्वास्थ्य के चलते पोप ने डॉक्टरों के सुझाव पर अपने कार्यभार को सीमित कर दिया है। उन्होंने ईस्टर संडे के लिए वेटिकन के मास की अध्यक्षता नहीं की, लेकिन ईस्टर संदेश के लिए कार्यक्रम के अंत में उपस्थित हुए।
ईस्टर संदेश में पोप फ्रांसिस ने एक बार फिर गाजा में संघर्ष विराम की अपील करते हुए कहा कि वहां की स्थिति दयनीय है। साथ ही उन्होंने हमास से बंधकों को रिहा करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, मैं सभी इस्राइली और फलस्तीनी लोगों की पीड़ा को समझता हूं। मैं दोनों पक्षों से अपील करता हूं कि गाजा में युद्ध विराम को लागू किया जाए, ताकि भूख से मर रहे लोगों की मदद की जा सके और वहां शांति स्थापित की जा सके। मैं हमास से भी अपील करता हूं कि वह बंधकों को रिहा करे।