सब्सक्राइब करें

कैटी पेरी ने ट्रूडो के साथ साझा की तस्वीरें: निजी पलों की झलक ने फैंस को चौंकाया, डेटिंग की अटकलें तेज

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 12 Feb 2026 12:29 AM IST
सार

कैटी पेरी ने सर्दियों की छुट्टियों का फोटो एल्बम साझा किया है, जिसमें वह कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ नजर आ रही हैं। बर्फीले पहाड़, स्कीइंग और निजी पलों की तस्वीरों ने दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

विज्ञापन
Katy Perry canada ex prime minister Justin Trudeau gives cutest cozy winter photo dump viral dating rumors
कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो की तस्वीरें। - फोटो : इंस्टाग्राम- @KATY PERRY
पॉप स्टार कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए सर्दियों के फोटो एल्बम ने दोनों के रिश्ते को लेकर नई बहस छेड़ दी है। बर्फ से ढकी वादियों, स्कीइंग और साथ बिताए निजी पलों की तस्वीरों को लेकर फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं। इन तस्वीरों को लेकर इंटरनेट पर तेज प्रतिक्रिया देखी जा रही है।
Trending Videos
Katy Perry canada ex prime minister Justin Trudeau gives cutest cozy winter photo dump viral dating rumors
कैटी पेरी द्वारा साझा की गई तस्वीर। - फोटो : इंस्टाग्राम- @KATY PERRY
पोस्ट के कैप्शन में क्या लिखा?
कैटी पेरी ने एक विंटर थीम वाला फोटो कैरोसेल शेयर किया, जिसमें वह और जस्टिन ट्रूडो साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दोनों काले कपड़ों में बर्फीले पहाड़ों के बीच दिखते हैं। कुछ फोटो में स्कीइंग, कुछ में साथ खाना खाते और कुछ में सेल्फी लेते पल शामिल हैं। पोस्ट के कैप्शन में प्यार और बदलाव की बात लिखी गई, जिसके बाद फैंस ने इसे उनके रिश्ते का सार्वजनिक संकेत माना। हालांकि दोनों की ओर से रिश्ते को लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Katy Perry canada ex prime minister Justin Trudeau gives cutest cozy winter photo dump viral dating rumors
कैटी पेरी द्वारा साझा की गई तस्वीर। - फोटो : इंस्टाग्राम- @KATY PERRY
तस्वीरों से बढ़ी रिश्ते की चर्चा
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है। यूजर्स का कहना है कि अब यह रिश्ता केवल अफवाह नहीं बल्कि खुलकर सामने आ रहा है। पहले भी दोनों को साथ यात्रा करते और निजी मौकों पर साथ देखा गया था। नई तस्वीरों ने इन अटकलों को और मजबूत किया है। कई फैंस इसे क्यूट विंटर मोमेंट बता रहे हैं।
Katy Perry canada ex prime minister Justin Trudeau gives cutest cozy winter photo dump viral dating rumors
कैटी पेरी द्वारा साझा की गई तस्वीर। - फोटो : इंस्टाग्राम- @KATY PERRY
कब शुरू हुई थीं डेटिंग की अटकलें?
दोनों को लेकर पहली बार चर्चा पिछले साल जुलाई में शुरू हुई थी, जब उन्हें मॉन्ट्रियल में साथ डिनर करते देखा गया था। उस समय दोनों ने इस मुलाकात पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की थी। बाद में अलग-अलग मौकों पर साथ दिखने से कयास बढ़े। दिसंबर में कैटी पेरी ने अपने सोशल मीडिया पर साथ के कुछ पल साझा किए, जिसके बाद चर्चा और तेज हो गई। इसे निजी रिश्ते के सार्वजनिक होने की दिशा में बड़ा संकेत माना गया।
विज्ञापन
Katy Perry canada ex prime minister Justin Trudeau gives cutest cozy winter photo dump viral dating rumors
कैटी पेरी द्वारा साझा की गई तस्वीर। - फोटो : इंस्टाग्राम- @KATY PERRY
वायरल तस्वीरों में क्या है खास?
वायरल विंटर एल्बम में आरामदायक और निजी पल दिखते हैं। इसमें बर्फीले पहाड़, स्की ढलान, शांत डिनर और अनौपचारिक सेल्फी शामिल हैं। तस्वीरों का अंदाज ग्लैमरस स्टेज इमेज से अलग और ज्यादा साधारण दिखता है। यही कारण है कि फैंस इन तस्वीरों को खास बता रहे हैं। यह ट्रिप कैटी पेरी के वर्ल्ड टूर के ब्रेक के दौरान की बताई जा रही है, जिससे संकेत मिलता है कि व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकाला गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed