Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Pakistan PM Imran Khan has five illegitimate children according to autobiography of his ex wife Reham Khan all you need to know in Hindi
{"_id":"624487a8a50f903c006a49dc","slug":"pakistan-pm-imran-khan-has-five-illegitimate-children-according-to-autobiography-of-his-ex-wife-reham-khan-all-you-need-to-know-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संकट में इमरान: पाकिस्तान के पीएम की हैं पांच नाजायज औलादें, पूर्व पत्नी रेहम खान ने आत्मकथा में किया था दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संकट में इमरान: पाकिस्तान के पीएम की हैं पांच नाजायज औलादें, पूर्व पत्नी रेहम खान ने आत्मकथा में किया था दावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इमरान खान और रेहम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी संकट में है। विपक्ष ने उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है और पाकिस्तान की राजनीति में बने हालात इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि इमरान खान को प्रधानंत्री पद से हटना पड़ सकता है। हालांकि, इमरान खान दावा कर रहे हैं कि वह सरकार में बने रहेंगे और विपक्ष के दावों में कोई दम नहीं है।
2 of 5
इमरान खान और रेहम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन, बीते कुछ दिनों में उनकी ओर से दिए गए बयान बताते हैं कि इमरान खान को भी ये लग रहा है कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रविवार को खैबर पख्तूनख्वा में एक रैली को संबोधित करते हुए इमरान ने अपनी पार्टी के सांसदों से यह तक कह दिया था कि अगर आपने मेरे खिलाफ वोट किया तो आपके बच्चों से कोई शादी करने के लिए तैयार नहीं होगा।
3 of 5
इमरान खान और रेहम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इमरान के इस बयान के बाद उनके बच्चों के बारे में सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ ही एक बार फिर से चर्चा में आ गई है उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान की एक किताब, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि इमरान खान की पांच नाजायज औलादें हैं और इनमें से कुछ भारत में भी हैं। रेहम खान की इस किताब का नाम भी 'रेहम खान' है। यह किताब 2018 में सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इमरान खान और रेहम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
रेहम खान और इमरान खान की शादी साल 2015 में हुई थी लेकिन, 10 महीने के बाद ही दोनों का मनमुटाव होने के बाद तलाक हो गया था। अपनी आत्मकथा में रेहम ने इमरान खान के अन्य महिलाओं के साथ कथित संबंधों के बारे में भी कई बातें लिखी थीं। उन्होंने किताब में दावा किया है कि इमरान खान ने खुद उन्हें अपनी नाजायज औलादों के बारे में बताया था।
विज्ञापन
5 of 5
इमरान खान और रेहम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
किताब के एक चैप्टर में रेहम खान ने विवाहित रहने के दौरान इमरान के साथ हुई बातचीत के बारे में लिखा है। रेहम का दावा है कि इमरान ने स्वीकार किया था कि उनके शादीशुदा महिलाओं से पांच बच्चे हैं। किताब के अनुसार इमरान ने उन्हें बताया था इनमें से कुछ बच्चे भारतीय हैं और उस समय उन्होंने अपने सबसे बड़ी नाजायज संतान की उम्र 34 साल बताई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।