सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड : समुद्र तट पर मृत मिली पृथ्वी पर सबसे लंबा जीवन जीने वाली 'ग्रीनलैंड शार्क', 250 से 500 वर्ष के बीच है उम्र

एजेंसी, ब्रिटेन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 18 Mar 2022 03:36 AM IST
विज्ञापन
longest lived Greenland shark found dead on a beach in England
ग्रीनलैंड शार्क - फोटो : twitter

इंग्लैंड के समुद्र तट के किनारे पृथ्वी पर एक दुर्लभ ‘ग्रीनलैंड शार्क’ को मृत पाया गया है। इसकी उम्र करीब 250 से 500 साल के बीच है। वैज्ञानिकों का कहना कि यह पृथ्वी पर सबसे लंबा जीने वाली जीव है। ‘ग्रीनलैंड’ शार्क काफी दुर्लभ मानी जाती है। ब्रिटिश इलाके के पानी में इंसानों का उनसे मिलना बहुत दुर्लभ है। 

Trending Videos
longest lived Greenland shark found dead on a beach in England
ग्रीनलैंड शार्क - फोटो : twitter

2013 में भी एक और शार्क का शव मिला था
आखिरी बार 2013 में इंग्लैंड में इस तरह की एक और शार्क का शव मिला था। इसे 13 मार्च को पेनजेंस के पास न्यूलिन हार्बर के तट पर घूमने आए एक शख्स ने देखा था। हालांकि, कर्मचारी एक घंटे के भीतर  तट पर पहुंच गए, लेकिन इस दौरान एक समुद्र में आया ज्वार उसे वापस बहाकर पानी में ले गया। 16 मार्च को समुद्र में टूरिज्म फर्म ‘मरमेड प्लेजर ट्रिप्स’ के एक चालक दल ने शार्क को देखा और वह उसे किनारे पर ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
longest lived Greenland shark found dead on a beach in England
ग्रीनलैंड शार्क - फोटो : twitter

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ‘ग्रीनलैंड’ का जन्म राजा हेनरी 8वें शासनकाल के दौरान हुआ होगा। राजा हेनरी ने 8वें राजा के रूप में 1509 से 1547 के बीच शासन किया था। इससे मिलने वाले नतीजों का इस्तेमाल समुद्री स्तनधारियों के स्ट्रैंडिंग की जांच में किया जाएगा, जिसमें डॉल्फिन और व्हेल भी शामिल हैं। ग्रीनलैंड शार्क एक भारी भरकम जीव है। इन्हें उत्तरी अटलांटिक महासागर के ठंडे और गहराई वाले जल में धीमी गति से तैरते हुए देखा जा सकता है। यह साल में बस एक सेंटीमीटर ही बढ़ती हैं, जबकि इसमें यौन परिपक्वता 150 साल में आती है। परीक्षण में पता चला कि सबसे बड़ी शार्क की लंबाई 5 मीटर तक हो सकती है।

longest lived Greenland shark found dead on a beach in England
कछुआ - फोटो : Istock
आइए जानते हैं कुछ ऐसे दुर्लभ जीवों के बारे में जो अपने अनोखेपन के कारण देश दुनिया में जाने जाते हैं।अमूमन देखने को मिलता है कि पानी के भीतर रहने वाले जीव अधिक समय तक जिंदा रहते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं धरती के उन जीवों के बारे में, जो सबसे ज्यादा समय तक जिंदा रहते हैं।

कछुआ

ये हम सभी को पता है कि कछुआ काफी लंबे समय तक जिंदा रहता है। वैज्ञानिकों की मानें तो कछुओं की लंबी उम्र के पीछे का रहस्य उनके डीएनए स्ट्रक्चर में छिपा है। उनके जीन वेरिएंट लंबे समय तक सेल के भीतर डीएनए की मरम्मत करते हैं। इस कारण सेल की एंट्रोपी की समय सीमा काफी बढ़ जाती है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते कुछ कछुए 250 साल से भी अधिक जीवन जीते हैं। 256 साल तक जीवन जीने वाले अलडाबरा टोरटॉयज पर हुए एक रिसर्च में इस बात का पता चला कि अच्छे जीन वैरिएंट के कारण ही वह इतने लंबे समय तक जिंदा रह सका।
 
विज्ञापन
longest lived Greenland shark found dead on a beach in England
बोहेड व्हेल, bowhead whale - फोटो : twitter

बोहेड व्हेल

बोहेड व्हेल ज्यादातर आर्क्टिक समुद्र और उसके आस-पास के क्षेत्रों में पाई जाती हैं। अगर व्हेल की इस प्रजाति का शिकार ना किया जाए तो ये आराम से 200 सालों तक जिंदा रह सकती हैं। बोहेड व्हेल की सबसे खास बात यह है कि इनके भीतर एक खास तरह का जीन (ERCC1) होता है। ये जीन शरीर के खराब हुए DNA को सुधारने में मदद करता है, जिसके चलते बोहेड व्हेल को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी नहीं होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed