Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Vladimir Putins Secret Palace On Russias Black Sea, See Inside Pics, Drone Footage, Helped Spark Widespread Protests
{"_id":"6016c4393e9e3e398d68df61","slug":"see-pics-of-putin-secret-palace-near-black-sea-know-cost-and-area","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुतिन के 'सीक्रेट महल' की तस्वीरें आईं सामने, कीमत और क्षेत्रफल जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पुतिन के 'सीक्रेट महल' की तस्वीरें आईं सामने, कीमत और क्षेत्रफल जानकर हो जाएंगे हैरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 31 Jan 2021 08:55 PM IST
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सीक्रेट महल का खुलासा होने के बाद विपक्षियों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। इस सीक्रेट महल की कीमत और क्षेत्रफल जान पूरी दुनिया हैरान है। विपक्ष के नेता एलेक्सी नवेलनी ने इस महल का वीडियो जारी कर पुतिन को कठघड़े में खड़ा कर दिया है। इस सिक्रेट महल की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं। आइए इन तस्वीरों के जरिए देखते हैं आखिर कैसा दिखता है यह सीक्रेट महल...
Trending Videos
2 of 7
पुतिन का सिक्रेट महल
- फोटो : video grab
पुतिन का ‘सीक्रेट महल’ जेलेंजिक शहर में ब्लैक सी यानी काला सागर के पास स्थित है। यह महल 170 एकड़ में फैला है और इसका परिसर 40 बाग-बगीचों से घिरा है। सोशल मीडिया पर इस महल का वीडियो ने धूम मचा रखा है। इस वीडियो को 10 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
पुतिन का सिक्रेट महल
- फोटो : Social media
पुतिन के महल की कीमत 14 हजार करोड़ रु. है। महल का मुख्य हिस्सा 1.90 लाख वर्गफीट में फैला है। इसमें 11 बेडरूम, दो हैलीपेड, कैसीनो, प्राइवेट बार, थियेटर, पोल डांस बार समेत कई लग्जरी सुविधाएं हैं। यहां 260 फीट लंबा फुट ब्रिज भी है।
4 of 7
पुतिन का सिक्रेट महल
- फोटो : Social media
इस महल का वीडियो सामने आते ही रूस के कई शहरों में पुतिन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू हो गए। लोग नवेलनी के समर्थन में उतर आए। इसके बाद पुलिस ने नवेलनी के पत्नी समेत हजारों लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। वहीं, शुक्रवार को नवेलनी के टीम ने महल के अंदर की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।
विज्ञापन
5 of 7
पुतिन का सिक्रेट महल
- फोटो : Social Media
वहीं इस सीक्रेट पैलेस पर बढ़ते विवाद के बीच एक नया मालिक प्रकट हुआ है। रूसी अरबपति बिजनेसमैन अर्कडी रोटेनबर्ग ने दावा किया है कि ब्लैक सी हवेली राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नहीं, बल्कि उनकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।