सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान: शादी के बंधन में बंधी बेनजीर की बेटी बख्तावर, भाई बिलावल ने शेयर कीं तस्वीरें

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sun, 31 Jan 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
PICTURES of Bakhtawar Bhutto nikkah ceremony
शादी के बंधन में बंधी बख्तावर भुट्टो जरदारी - फोटो : Twitter

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी बख्तावर भुट्टो-जरदारी शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गईं। उनका निकाह संयुक्त अरब अमीरात के बिजनसमैन महमूद चौधरी से हुआ है। बिलावल हाउस में शादी का जश्न 24 जनवरी से महफिल-ए-मिलाद के साथ शुरू हुआ था। बहन की शादी से खुश बिलावल भुट्टो जरदारी ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए मां बेनजीर को भी याद किया।

Trending Videos

एक हजार मेहमानों को भेजा गया न्योता

PICTURES of Bakhtawar Bhutto nikkah ceremony
बख्तावर भुट्टो जरदारी - फोटो : Twitter

बख्तावर की शादी में लगभग एक हजार मेहमानों को न्योता भेजा गया था। पार्टी के बयान के अनुसार देश के सभी अहम राजनीतिक नेताओं से लेकर सैन्य नेताओं और न्यायिक अध्यक्षों को भी निमंत्रण भेजा गया था। हालांकि फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि समारोह में कौन-कौन शामिल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिलावल हाउस में हुई हिना की रस्म

PICTURES of Bakhtawar Bhutto nikkah ceremony
बख्तावर भुट्टो जरदारी - फोटो : Twitter

बिलावल हाउस में हिना की रस्म पूरी की गई थी। बख्तावर शादी के दिन सुनहरे लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इससे पहले पिछले साल दोनों ने परिवार के करीबी सदस्यों की मौजूदगी में सगाई की थी। पीपीपी के अनुसार, दुबई के रहने वाले महमूद चौधरी मोहम्मद यूनुस चौधरी और बेगम सुरैया चौधरी के बेटे हैं और कई बिजनेस संभालते हैं।

बिलावल ने शादी पर मां को किया याद

PICTURES of Bakhtawar Bhutto nikkah ceremony
बख्तावर भुट्टो जरदारी - फोटो : Twitter

शादी की रस्मों की तस्वीरें शेयर करते हुए बिलावल ने लिखा, 'कई साल में एक खुशी का पल जब मेरी बहन बख्तावर की शादी हो रही है। ऐसा लग रहा है कि हमारी मां इस खुशी के पल में हमें देख रही हैं। इन दोनों को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बहुत शुभकामनाएं। माशाअल्लाह।' 

विज्ञापन

बिलावल ने राजनीतिक जिम्मेदारियों से बनाई हुई थी दूरी

PICTURES of Bakhtawar Bhutto nikkah ceremony
बख्तावर भुट्टो जरदारी - फोटो : Twitter

बहन बख्तावर की शादी में शामिल होने के लिए बिलावल ने एक हफ्ते से सारी राजनीतिक जिम्मेदारियों से दूरी बना रखी है। बता दें कि बिलावल इस समय पीपीपी की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ कई पार्टियों के नेताओं के साथ मिलकर राजनीतिक जंग छेड़ रखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed