Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
US action against Venezuela Updates From explosions to Maduro arrest what is Trump war-room strategy
{"_id":"69598afd147cc10dcc009e0c","slug":"us-action-against-venezuela-updates-from-explosions-to-maduro-arrest-what-is-trump-war-room-strategy-2026-01-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Op Absolute Resolve: मादुरो की गिरफ्तारी से ट्रंप को 50 सेकेंड वाले फोन तक, अमेरिकी वॉर-रूम में दिखी ऐसी हलचल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Op Absolute Resolve: मादुरो की गिरफ्तारी से ट्रंप को 50 सेकेंड वाले फोन तक, अमेरिकी वॉर-रूम में दिखी ऐसी हलचल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: शुभम कुमार
Updated Sun, 04 Jan 2026 03:02 AM IST
सार
वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के अलावा राष्ट्रपति ट्रंप को पत्रकार के 50 सेकेंड वाले फोन पर भी खूब चर्चा हो रही है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो व उनकी पत्नी को सेना अमेरिका लेकर जा चुकी है। अदालत में दंपती गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। अमेरिकी सेना ने इतनी बड़ी कार्रवाई को जमीन पर कैसे अंजाम दिया? उस समय ट्रंप कहां थे? अमेरिकी सेना ने ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व में कब क्या किया? सामने आई वॉर रूम की तस्वीरों से समझें
विज्ञापन
1 of 12
वेनेजुएला में ट्रंप के निर्देश पर कार्रवाई के बाद पत्रकार ने किया फोन
- फोटो : पीटीआई / अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका ने शनिवार को वेनेजुएला में अलग-अलग ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की और देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को बंधक बनाकर किसी अन्य ठिकाने पर पहुंचा दिया। इस घटना के बाद वैश्विक राजनीति में एक तहलका सा मच गया है। सैकड़ों सवाल और फिर उसके जवाब की तलाश अभी भी जारी है। बहरहाल ये जानना यह अहम कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला में कैसे कार्रवाई की? जब ये पूरी कार्रवाई चल रही थी उस समय राष्ट्रपति ट्रंप कहां थे? और उनका पूरा प्रशासन क्या कर रहा था?
पत्रकार ने ट्रंप के निजी मोबाइल पर फोन कर दिया
बता दें कि ट्रंप ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल मीडिया पर इस पूरे कार्रवाई के दौरान की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति वेनेजुएला में चल रही कार्रवाई पर अपनी पैनी नजर बनाएं हुए थे। इसी बीच एक अहम खबर ये भी सामने आई कि न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकार ने मादुरो को पकड़े जाने की कार्रवाई को अंजाम दिए जाने के 10 मिनट के भीतर राष्ट्रपति ट्रंप को उनके निजी मोबाइल फोन पर कॉल कर दिया था। करीब 50 सेकेंड के इस कॉल में पत्रकार ने ट्रंप के सामने चार सवाल दाग डाले।
ट्रंप ने प्रेस वार्ता देखने को कहा
इस अमेरिकी पत्रकार के हवाले से आई खबरों में कहा गया है कि उन्होंने ट्रंप से चार सवाल पूछे लेकिन उन्हें किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। ट्रंप ने उनसे कहा कि थोड़ी देर बाद होने वाली प्रेस वार्ता में उन्हें विस्तार से तमाम बातें समझा दी जाएंगी।
पत्रकार ने ट्रंप से क्या सवाल पूछा
रिपोर्टर टायलर बताते हैं कि ट्रंप के फोन रिसीव करते ही उन्होंने सबसे पहले पूछा, 'क्या आपने ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व के लिए देश की संसद से अनुमति ली थी? वेनेजुएला में अमेरिकी सेना आगे क्या करने वाली है?' रिपोर्टर के मुताबिक उन्होंने फोन करने से पहले वाशिंगटन के ब्यूरो चीफ से सलाह भी ली थी। उन्हें इस फोन कॉल के बाद कैसा लगा? इस पहलू पर पेजर का कहना है कि ट्रंप पहले भी पत्रकारों से सीधी बात करते रहे हैं। ऐसे में उन्हें खास हैरानी नहीं हुई।
Trending Videos
2 of 12
वेनेजुएला पर कार्रवाई के समय वॉर-रूम में ट्रंप अपनी टीम के साथ
- फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
ट्रंप ने बताया कैसे आधे घंटे में पूरी हुई कार्रवाई
ट्रंप के अनुसार, यह कार्रवाई महीनों की तैयारी के बाद अंजाम दी गई और महज आधे घंटे में पूरी हो गई। ट्रंप ने बताया कि मादुरो एक ऐसे राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे जो किले की तरह सुरक्षित था। भवन के भीतर एक विशेष सेफ रूम भी था, जिसकी दीवारें मोटे स्टील की बनी थीं। ट्रंप के मुताबिक, मादुरो सेफ रूम तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही अमेरिकी सैनिक वहां पहुंच गए। अगर दरवाजा बंद हो जाता तो सैनिक स्टील काटने वाले विशेष उपकरणों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
वेनेजुएला पर कार्रवाई के समय वॉर-रूम में ट्रंप ट्रंप प्रशासन
- फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
अमेरिका महीनों से कर रहा था इस कार्रवाई की तैयारी
अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारी जनरल डैन केन ने कहा कि इस ऑपरेशन की कई महीनों तक लगातार तैयारी की गई। सेना ने मादुरो की हर गतिविधि से जुड़ी जानकारी जुटाई और उनके निवास जैसी हूबहू इमारत बनाकर अभ्यास किया गया। उन्होंने कहा कि उद्देश्य यह नहीं था कि मिशन सही हो, बल्कि यह सुनिश्चित करना था कि इसमें कोई गलती न हो।
वेनेजुएला पर कार्रवाई के समय वॉर-रूम में ट्रंप और उनकी प्रशासन
- फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
कार्रवाई के समय बंद कर दी गई थी बिजली
ट्रंप ने दावा किया कि कराकस शहर की ज्यादातर बिजली बंद कर दी गई थी। इसी दौरान शहर में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने इसे सेना और कानून प्रवर्तन एजेंसियों का संयुक्त अभियान बताया। वहीं वेनेजुएला सरकार का कहना है कि इस कार्रवाई में कुछ नागरिकों और सैनिकों की मौत हुई है, जबकि ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी पक्ष से कोई जान नहीं गई और केवल कुछ सैनिक हल्के रूप से घायल हुए।
विज्ञापन
5 of 12
वेनेजुएला पर कार्रवाई के समय वॉर-रूम में ट्रंप और उनकी प्रशासन
- फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
ऑपरेशन में मौसम कैसे बना अहम कारक?
मौसम भी इस ऑपरेशन में अहम कारक रहा। ट्रंप के अनुसार, खराब मौसम के कारण कार्रवाई को कई दिनों तक टालना पड़ा। जब मौसम थोड़ा साफ हुआ, तब हेलीकॉप्टर समुद्र की सतह के बेहद पास उड़ते हुए वेनेजुएला में दाखिल हुए और ऊपर से लड़ाकू विमान सुरक्षा दे रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।