फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zawahiri: दो पत्नियां, सात बच्चे और पेशे से सर्जन, कौन था जवाहिरी जिसे काबुल में घुसकर अमेरिका ने मार गिराया

Tue, 02 Aug 2022 11:45 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 02 Aug 2022 11:45 AM IST
सार

अयमान अल जवाहिरी का जन्म 19 जून 1951 को मिस्र के एक संपन्न परिवार में हुआ था। जवाहिरी ने अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के साथ मिलकर अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को भयावह आतंकी हमले (9/11) की साजिश रची थी।

विज्ञापन
Zawahiri Killed: Two wives, seven children and a surgeon by profession, know who was Al Zawahiri who was kille
यमान अल जवाहिरी - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका ने दावा किया है कि उसकी सेना ने आतंकी संगठन अलकायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी को काबुल में एक ड्रोन हमले में मार गिराया है। ओसामा बिन लादेन के बाद अमेरिका का ये दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेशन था।


अयमान अल जवाहिरी का जन्म 19 जून 1951 को मिस्र के एक संपन्न परिवार में हुआ था। जवाहिरी पेशे से सर्जन था। 14 साल की उम्र में वह मुस्लिम ब्रदरहुड का सदस्य बन गया। जवाहिरी ने ओसामा बिन लादेन के साथ मिलकर अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को भयावह आतंकी हमले (9/11) की साजिश रची थी। आइए जानते हैं कि आखिर ये जवाहिरी कौन था? 
 
Zawahiri Killed: Two wives, seven children and a surgeon by profession, know who was Al Zawahiri who was kille
ओसामा बिन लादेन और जवाहिरी - फोटो : अमर उजाला
गिजा में जन्मा, लादेन के बाद बना अलकायदा का सरगना
अयमान अल-जवाहिरी का जन्म 19 जून 1951 में मिस्र के गिजा में हुआ था। जवाहरी ने मिस्र के कैरो यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई की। वह टॉप सर्जन माना जाता था। जवाहिरी के घर में कई लोग डॉक्टर और रिसर्च स्कॉलर हैं। अरबी और फ्रेंच बोलने वाले जवाहिरी ने साल 1978 में काहिरा विश्वविद्यालय की फिलॉसफी छात्रा अजा नोवारी से शादी कर ली। 2001 में अमेरिकी सेना के एक ऑपरेशन में अजा और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद उसने उमैमा हुसैन से दूसरी शादी की। जिससे जवाहिरी के सात बच्चे हुए। इसमें फातिमा, उमायमा, नाबिला, खडिगा, मोहम्मद, आयशा और नव्वर शामिल हैं। 

 
Zawahiri Killed: Two wives, seven children and a surgeon by profession, know who was Al Zawahiri who was kille
अलकायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी - फोटो : अमर उजाला
इस्लामिक जिहाद का गठन किया
जवाहिरी ने इजिप्टियन इस्लामिक जिहाद का गठन किया था। इस संगठन ने 1970 के दशक में मिस्र में सेक्युलर शासन का विरोध किया। उसकी मांग थी कि मिस्र में इस्लामिक सरकार कायम हो। साल 1981 में मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या के बाद जवाहिरी को गिरफ्तार किया गया। मिस्र में तीन साल जेल में रहने के बाद वह सऊदी अरब भाग गया और यहां पर मेडिसिन विभाग में प्रैक्टिस करने लगा। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Zawahiri Killed: Two wives, seven children and a surgeon by profession, know who was Al Zawahiri who was kille
ओसामा बिन लादेन - फोटो : अमर उजाला
लादेन से मुलाकात और दोनों ने मिलकर पूरी दुनिया को दहला दिया
सऊदी में ही अल जवाहिरी की मुलाकात अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन से हुई। दोनों के विचार एक जैसे थे। दोनों में खूब बनी। 2001 में अल जवाहिरी ने इजिप्टियन इस्लामिक जिहाद का विलय अलकायदा में कर दिया। इसके बाद अलकायदा के जरिए पूरी दुनिया में आतंक फैलाने लगा। 
विज्ञापन
Zawahiri Killed: Two wives, seven children and a surgeon by profession, know who was Al Zawahiri who was kille
ओसामा बिन लादेन के साथ जवाहिरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लादेन की मौत के बाद अलकायदा की मिली कमान
जवाहिरी ने अमेरिकी हमले में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद संगठन की कमान अपने हाथ में ली थी। 2011 में वह अलकायदा का सरगना बन गया था। दुनियाभर में कई जगह हुए आतंकी हमलों के पीछे उसका हाथ माना जाता है। 11 सितंबर 2001 को 19 आतंकियों ने चार कमर्शियल प्लेन हाइजैक किए थे। इनमें से दो प्लेन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नॉर्थ और साउथ टावर से टकरा दिए गए थे। इस हमले में 93 देशों के 2,977 लोग मारे गए थे। हमला आतंकी संगठन अलकायदा ने किया था। इसकी साजिश ओसामा बिन लादेन और अल-जवाहरी ने ही रची थी। 




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed