सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Accused Members of ATM-Breaking Robbery Gang Arrested in Jalandhar Weapons and Vehicle Used in Crime Recovered

Punjab:जालंधर में ATM तोड़कर लूट करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल हथियार व गाड़ी बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Naveen Updated Tue, 12 May 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 1 और 2 मई की रात भोगपुर के यूके बैंक और किशनगढ़ के एसबीआई बैंक के एटीएम को तोड़कर लूट की कोशिश की गई थी।

Accused Members of ATM-Breaking Robbery Gang Arrested in Jalandhar Weapons and Vehicle Used in Crime Recovered
पुलिस टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने भोगपुर स्थित यूके बैंक और किशनगढ़ स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम तोड़कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी ड्राइवर का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार और एक गाड़ी भी बरामद की है।

Trending Videos


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 1 और 2 मई की रात भोगपुर के यूके बैंक और किशनगढ़ के एसबीआई बैंक के एटीएम को तोड़कर लूट की कोशिश की गई थी। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीमों ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह गिरोह पहले उन एटीएम की रेकी करता था, जहां कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं होता था। इसके बाद मौका मिलते ही आरोपी वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले और कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है तथा इनके साथ कोई अन्य सदस्य भी जुड़ा हुआ है या नहीं। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed