सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Drug smuggling network from Dubai Pakistan busted six smugglers arrested with 30 kg heroin

Amritsar: दुबई-पाकिस्तान से चल रहा नशा तस्करी नेटवर्क, छह तस्कर 30 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 11 Jun 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार

जांच के दौरान आरोपियों की वित्तीय लेन-देन की कड़ियों की भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामले में हवाला नेटवर्क का कोई संबंध तो नहीं है। 

Amritsar Drug smuggling network from Dubai Pakistan busted six smugglers arrested with 30 kg heroin
आरोपियों से बरामद हेरोइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 30.045 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। ये पूरा नेटवर्क वाया दुबई-पाकिस्तान चल रहा था। 


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे, जो सीमा पार से हेरोइन की खेप पंजाब तक पहुंचाने का काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी उसके निर्देशों पर निर्धारित स्थानों से नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करते थे और बाद में उन्हें पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना छेहरटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सके और इसके पूरे तंत्र का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


जांच के दौरान आरोपियों की वित्तीय लेन-देन की कड़ियों की भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामले में हवाला नेटवर्क का कोई संबंध तो नहीं है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी में शामिल नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed