फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Crackdown on drug illegal arms smuggling network four arrested with heroin and pistols in Amritsar

Amritsar: नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर वार, 5.5 किलो हेरोइन और दो पिस्तौल के साथ चार गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 03:06 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Sat, 18 Jul 2026 03:06 PM IST
सार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। आरोपियों को हेरोइन और हथियारों की खेप उपलब्ध कराई जाती थी, जिसे वे आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने का काम करते थे।

विज्ञापन
Crackdown on drug illegal arms smuggling network four arrested with heroin and pistols in Amritsar
आरोपियों से बरामद सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से संचालित नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5.557 किलोग्राम हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। आरोपियों को हेरोइन और हथियारों की खेप उपलब्ध कराई जाती थी, जिसे वे आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे तस्करी तंत्र की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन


थाना इस्लामाबाद और थाना छेहरटा में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान आरोपियों के विदेशी संपर्कों, खेप की सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमा पार से संचालित नशा और हथियार तस्करी के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed