फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Minor beaten to death in amritsar

रिश्ते शर्मसार: माैसेरा भाई बना रहा था अवैध संबंध का दबाव, ठुकराने पर पीटकर नाबालिग को मार डाला

Sat, 18 Jul 2026 08:57 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Sat, 18 Jul 2026 08:57 AM IST
सार

सैलून में काम करने वाली नाबालिग पर उसका माैसेरा भाई नाजायज संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उस पर चोरी का गलत आरोप लगाया। मामला पंचायती स्तर पर सुलझ गया था लेकिन आरोपी रंजिश पाले था।

विज्ञापन
Minor beaten to death in amritsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर की 15 वर्षीय नाबालिग की चोरी के आरोप में मारपीट से मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में विनित कुमार उर्फ हनी, नन्नू, मलकीत सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपियों ने शव को कार में जालंधर ले जाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। मृतका के भाई ने जालंधर पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद अमृतसर पुलिस के साथ संपर्क कर केस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सैलून में काम करती थी। वीरवार सुबह करीब साढ़े नाै बजे विनीत कुमार उर्फ हनी ने उसे फोन कर बहन को लेकर अमृतसर बुलाया। पीड़ित अपने माता-पिता, बहन और एक दोस्त के साथ कार से अमृतसर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनीत ने अपने रूपनगर स्थित घर में नाबालिग पर सोने की अंगूठियां चोरी करने का आरोप लगाया। भाई के इन्कार करने पर विनीत ने उसे पीटा और कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद विनीत और नन्नू ने कमरे में नाबालिग के साथ मारपीट की। कुछ देर बाद भाई ने अपनी बहन को बेहोश और नग्न पाया। मौसी द्वारा कपड़े पहनाने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इनकार की रंजिश पाले था आरोपी

शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले विनीत ने नाबालिग पर गलत संबंध बनाने का दबाव डाला था। मना करने पर विनीत ने उसके बैग में गहने रखकर चोरी का झूठा आरोप लगाया था। यह विवाद पंचायत में सुलझ गया था पर आरोपी रंजिश रखे हुए था। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मंजीत कौर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed