{"_id":"6a5b5a8f7deeae5c30009a3a","slug":"video-zira-police-arrested-two-smugglers-with-15-kg-of-heroin-and-rs350-lakh-in-drug-money-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन व 3.50 लाख रुपये ड्रग मनी सहित दो तस्कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन व 3.50 लाख रुपये ड्रग मनी सहित दो तस्कर पकड़े
फिरोजपुर के विधानसभा जीरा पुलिस ने गश्त के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो 500 ग्राम हेरोइन, 3 लाख 50 हजार रुपये की ड्रग मनी तथा एक कार बरामद की है। थाना सदर जीरा पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एएसआई गगनप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान गांव सुखेवाला के पास सड़क किनारे बंद पड़े एक ढाबे के निकट एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी। कार में बैठे दोनों युवकों को पूछताछ के लिए काबू किया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से डेढ़ किलो हेरोइन और 3.50 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र सूरत सिंह निवासी गांव जड्डवाला मीरा सांगला, थाना बोदीवाला, जिला फाजिल्का तथा आलोक पुत्र भरत लाल निवासी बंडारामपुर, जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेक्टर 2200/1, मलोइया, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।