{"_id":"6a3a455ea0ca83dc830a09da","slug":"encounter-between-police-and-criminals-in-khilchian-amritsar-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: खिलचियां में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो आरोपी घायल; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: खिलचियां में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो आरोपी घायल; गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार
एसपी देहात कंवलजीत सिंह चाहल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक कार और हथियार भी बरामद किए गए हैं। घायल आरोपियों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमृतसर में मुठभेड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर देहात के कस्बा खिलचियां क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति इलाके में मौजूद हैं, जिसके आधार पर पुलिस टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। इस दौरान पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी देहात कंवलजीत सिंह चाहल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक कार और हथियार भी बरामद किए गए हैं। घायल आरोपियों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे या नहीं।
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके अन्य साथियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।