Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Amritsar: Dr. Rajkumar Verka lashes out over the promise to provide ₹1,000 per month to women, demands payment of arrears for five years instead of just three months
{"_id":"6a3a288f52feb38a35037dca","slug":"video-amritsar-dr-rajkumar-verka-lashes-out-over-the-promise-to-provide-rs1000-per-month-to-women-demands-payment-of-arrears-for-five-years-instead-of-just-three-months-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह देने के वादे पर बरसे डॉ. राजकुमार वेरका, बोले- तीन महीने नहीं, पांच साल का बकाया दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह देने के वादे पर बरसे डॉ. राजकुमार वेरका, बोले- तीन महीने नहीं, पांच साल का बकाया दें
कांग्रेस नेता डॉ. राजकुमार वेरका ने पंजाब सरकार की महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 देने की योजना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब की महिलाओं से हर महीने ₹1000 सीधे उनके खातों में भेजने का वादा किया था, लेकिन सरकार का कार्यकाल लगभग समाप्त होने को है और यह वादा अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. वेरका ने कहा कि अब सरकार दावा कर रही है कि 1 जुलाई से महिलाओं के खातों में राशि भेजना शुरू किया जाएगा और तीन-तीन महीने की किस्त एक साथ जारी की जाएगी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं के हित में काम करना चाहती है तो केवल तीन महीने की राशि देने की बात क्यों की जा रही है। सरकार को अपने चुनावी वादे के अनुसार पिछले पांच वर्षों का पूरा बकाया एकमुश्त देना चाहिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी है। केवल घोषणाएं करके लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता।
डॉ. वेरका ने योजना की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में महिलाओं की संख्या लगभग डेढ़ करोड़ है, लेकिन अब तक 10 प्रतिशत महिलाओं के भी आवेदन पत्र नहीं भरे गए हैं। ऐसे में योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक कैसे पहुंचेगा, यह एक बड़ा सवाल है।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार कुछ चुनिंदा महिलाओं के खातों में राशि डालकर पूरे प्रदेश में योजना लागू होने का संदेश देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की महिलाएं अब वादों और हकीकत के बीच का अंतर समझ चुकी हैं।
डॉ. वेरका ने मांग की कि यदि सरकार अपने वादे को लेकर गंभीर है तो महिलाओं को पिछले पांच वर्षों का पूरा बकाया भुगतान किया जाए और योजना को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से लागू किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।