Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
13-year-old Amritdhari boy dies after tree falls on him in Amritsar; he had come to visit Sri Harmandir Sahib.
{"_id":"6a3a0806f5b22deb33098e29","slug":"video-13-year-old-amritdhari-boy-dies-after-tree-falls-on-him-in-amritsar-he-had-come-to-visit-sri-harmandir-sahib-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में 13 वर्षीय अमृतधारी बच्चे की पेड़ गिरने से मौत , श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन के लिए आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में 13 वर्षीय अमृतधारी बच्चे की पेड़ गिरने से मौत , श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन के लिए आया था
श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन के लिए हरियाणा के सिरसा से अमृतसर पहुंचे श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के बाहर एक पुराना और विशाल पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 13 वर्षीय अमृतधारी सिख बालक राजप्रीत सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार सिरसा से 15 श्रद्धालुओं का जत्था देर रात करीब दो बजे अमृतसर पहुंचा था। सभी श्रद्धालु रेलवे स्टेशन के बाहर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की नि:शुल्क बस सेवा का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान स्टेशन के बाहर खड़ा कई दशक पुराना पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में राजप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। जीआरपी के एएसआई बगीचा सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
हादसे की जानकारी मिलते ही श्री दरबार साहिब के प्रबंधक बिक्रमजीत सिंह सहित एसजीपीसी के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।
परिजनों ने बताया कि राजप्रीत सिंह ने कम उम्र में ही अमृत छक लिया था और गुरसिख जीवन व्यतीत कर रहा था। वह नियमित रूप से गुरबाणी का पाठ करता था और सिख मर्यादा का पालन करता था। उसके असमय निधन से परिवार गहरे सदमे में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।