{"_id":"6a46964e3953fc62160d7ea8","slug":"gold-worth-over-1-crore-seized-from-three-passengers-at-amritsar-airport-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतसर एयरपोर्ट पर तीन यात्रियों से एक करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना जब्त, अलग-अलग एयरलाइंस से आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अमृतसर एयरपोर्ट पर तीन यात्रियों से एक करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना जब्त, अलग-अलग एयरलाइंस से आए थे
Thu, 02 Jul 2026 10:19 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: मयूर शर्मा
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:19 PM IST
सार
शारजाह से अमृतसर पहुंचे एक यात्री की जांच के दौरान उसके जूतों और कपड़ों में छिपाकर लाया गया सोना मिला। सोने का शुद्ध वजन 150.04 ग्राम निकला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 22.05 लाख रुपये आंकी गई।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट से मिला सोना
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की संयुक्त कार्रवाई में तीन यात्रियों से करीब एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना बरामद किया गया। बरामद सोने को जब्त कर तीनों यात्रियों के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है।
अधिकारियों के अनुसार, विदेशों विशेषकर यूएई से आने वाली उड़ानों पर निगरानी के दौरान यह कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोने को अलग-अलग तरीकों से छिपाकर भारत लाया जा रहा था। विभाग यह भी जांच कर रहा है कि इन मामलों का संबंध किसी संगठित तस्करी नेटवर्क से तो नहीं है।
तीन मामलों में हुई बरामदगी
पहले मामले में शारजाह से अमृतसर पहुंचे एक यात्री की जांच के दौरान उसके जूतों और कपड़ों में छिपाकर लाया गया सोना मिला। सोने का शुद्ध वजन 150.04 ग्राम निकला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 22.05 लाख रुपये आंकी गई। दूसरे मामले में एक महिला यात्री के पास से पेस्ट के रूप में छिपाया गया सोना बरामद हुआ। जांच के बाद निकाले गए सोने का कुल वजन 267 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 39 लाख रुपये बताई गई।
विज्ञापन
तीसरे मामले में कुआलालंपुर से मेलबर्न होते हुए अमृतसर पहुंचे एक यात्री के पास से 24 कैरेट सोने के दो कड़े और एक चेन बरामद हुई। इनका कुल वजन 484 ग्राम और कीमत 70.66 लाख रुपये आंकी गई। अधिकारियों का कहना है कि तीनों मामलों में बरामद सोने को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।