Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Women in Punjab delighted to receive honorarium; AAP says it will provide financial support.
{"_id":"6a462ff936d3152009074e1c","slug":"video-women-in-punjab-delighted-to-receive-honorarium-aap-says-it-will-provide-financial-support-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सम्मान राशि मिलने से महिलाओं में खुशी, आप ने कहा-महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सम्मान राशि मिलने से महिलाओं में खुशी, आप ने कहा-महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा
आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई महिला सम्मान राशि योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस योजना से राज्य की माताओं, बहनों और बेटियों को आर्थिक सहायता मिलने के साथ उनका आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।
पार्टी नेताओं ने कहा कि सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं से किया गया प्रमुख वादा भी पूरा कर दिया है। उनका दावा है कि कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही चुनावी गारंटियों को पूरा कर सरकार ने लोगों का विश्वास मजबूत किया है। नेताओं के अनुसार महिलाओं की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है।
आप नेताओं ने कहा कि सरकार ने चुनावी गारंटियों के अलावा भी कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इनमें मेरी रसोई किट, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ), गांवों तक नहरी पानी पहुंचाने और भूजल स्तर सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयास शामिल हैं। उनका कहना है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, महिला कल्याण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भी सरकार ने कई फैसले लिए हैं, जिनका लाभ आम लोगों को मिल रहा है।
नेताओं का कहना है कि महिला सम्मान राशि योजना से महिलाओं को अपने छोटे-बड़े खर्च पूरे करने में सुविधा होगी और वे आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल बताते हुए कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि योजनाओं को धरातल पर लागू करने के लिए काम कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।