Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Grand religious gathering at Gurudwara Santsar Sahib in Amritsar on the occasion of the 104th death anniversary of Sant Baba Javand Singh Ji.
{"_id":"6a463ffdeb16d7677c097103","slug":"video-grand-religious-gathering-at-gurudwara-santsar-sahib-in-amritsar-on-the-occasion-of-the-104th-death-anniversary-of-sant-baba-javand-singh-ji-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में संत बाबा जवंद सिंह जी की 104वीं बरसी पर गुरुद्वारा संतसर साहिब में विशाल जोड़ मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में संत बाबा जवंद सिंह जी की 104वीं बरसी पर गुरुद्वारा संतसर साहिब में विशाल जोड़ मेला
महान तपस्वी संत बाबा जवंद सिंह जी की 104वीं बरसी के अवसर पर श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप स्थित गुरुद्वारा संतसर साहिब में श्रद्धा और उत्साह के साथ विशाल जोड़ मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और संत बाबा जवंद सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर मत्था टेका।
समागम के दौरान गुरबाणी कीर्तन, कथा, गुरमत विचार और अरदास का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु घर की हाजिरी भरकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था भी की गई, जहां हजारों संगत ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सेवा और संगत में हिस्सा लिया।
समागम के सफल आयोजन के लिए प्रबंधक कमेटी और सेवादारों ने विशेष व्यवस्थाएं कीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।