Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Farmers' unions issue ultimatum over power crisis; sit-in protests across Punjab on the 6th if the situation doesn't improve by the 5th.
{"_id":"6a4605a918a61b20cd06300e","slug":"video-farmers-unions-issue-ultimatum-over-power-crisis-sit-in-protests-across-punjab-on-the-6th-if-the-situation-doesnt-improve-by-the-5th-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट पर किसान संगठनों का अल्टीमेटम, पांच तक सुधार नहीं हुआ तो 6 को पूरे पंजाब में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट पर किसान संगठनों का अल्टीमेटम, पांच तक सुधार नहीं हुआ तो 6 को पूरे पंजाब में धरना
पंजाब में धान की खेती के दौरान गहराए बिजली संकट को लेकर भारतीय किसान यूनियन (एकता संघर्ष) ने गुरुवार को अमृतसर में पावरकॉम के एसई को मांग पत्र सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 5 जुलाई तक कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो 6 जुलाई को पूरे पंजाब में एसई कार्यालयों के बाहर धरना-प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।
किसान नेता पलविंदर सिंह माहल ने कहा कि पिछले कई दिनों से लंबे बिजली कट लग रहे हैं, जिससे धान की फसल को समय पर सिंचाई नहीं मिल पा रही है। उन्होंने दावा किया कि हजारों एकड़ में खड़ी फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का खतरा है। उनका कहना था कि किसान कर्ज लेकर खेती करता है और समय पर पानी न मिलने से उसकी मेहनत पर संकट खड़ा हो गया है।
माहल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के कृषि क्षेत्र को पर्याप्त बिजली आपूर्ति के दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत इससे अलग है और कई क्षेत्रों में लगातार दो घंटे भी बिजली उपलब्ध नहीं हो रही। किसान संगठन ने आरोप लगाया कि सरकार धान सीजन से पहले बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने में विफल रही है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और बिजली विभाग की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।