{"_id":"6a4616db9589fb24a80c209c","slug":"video-amritsar-police-busted-a-weapon-smuggling-module-operating-via-drones-from-pakistan-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए संचालित अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से तरनतारन क्षेत्र में गिराए जाते थे। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन के गांव सराहणा (सुरसिंह) निवासी सुरजीत सिंह और गुलबाग सिंह बाठ के रूप में हुई है। सुरजीत सिंह पहले से एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था। वहीं गुलबाग सिंह सुल्तानविंड स्थित भाई मंझ सिंह रोड पर एक डी-एडिक्शन सेंटर संचालित करता था। पुलिस को आशंका है कि इस सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। मामले की जांच के लिए सिविल सर्जन की टीम के साथ रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की भी जांच शुरू कर दी गई है। बरामद हथियारों में 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल, तुर्की, चीनी और पाकिस्तानी निर्मित .30 बोर पिस्टल सहित कुल सात हथियार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और व्हाट्सएप, सिग्नल तथा जांगी (Zangi) जैसी एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए संवाद करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इससे पहले कितनी खेप मंगाई गईं, हथियार किन लोगों तक पहुंचाए जाने थे और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।