{"_id":"69ae4c039c3a15d5630d8552","slug":"heat-wave-intensifies-in-punjab-mercury-crosses-30-degrees-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में गर्मी ने बढ़ाई रफ्तार: पारा 30 डिग्री के पार, तेज धूप छुड़ा रही पसीने; राहत के आसार भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में गर्मी ने बढ़ाई रफ्तार: पारा 30 डिग्री के पार, तेज धूप छुड़ा रही पसीने; राहत के आसार भी नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 09 Mar 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है
गर्मी
- फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन
विस्तार
मार्च की शुरुआत के साथ ही पंजाब में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। अमृतसर में दिन के समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इससे लोगों को दोपहर में तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय मौसम सामान्य रहता है, लेकिन दोपहर होते-होते धूप तीखी हो जाती है।
Trending Videos
शहर के बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय आवाजाही कुछ कम दिखाई दे रही है। तेज धूप से बचने के लिए लोग छाता और सिर ढककर घरों से निकल रहे हैं। ठंडे पेय और जूस की दुकानों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। साफ आसमान और लगातार तेज धूप के कारण गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है