{"_id":"69ad1f53bb9dfb24900a7278","slug":"video-after-love-marriage-there-was-fierce-fight-between-both-parties-in-amritsar-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"युवक-युवती ने की लव मैरिज, दोनों परिवारों के बीच चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक-युवती ने की लव मैरिज, दोनों परिवारों के बीच चले लाठी-डंडे
Ankesh Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:33 PM IST
Link Copied
अमृतसर में लव मैरिज को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार युवक-युवती ने आपसी सहमति से लव मैरिज कर ली थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद पैदा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गली में ही एक-दूसरे पर लाठियों और डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट में कई लोगों को चोटें आई हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई लोग एक व्यक्ति को घेरकर मारपीट कर रहे हैं। वहीं एक महिला ने भी सामने आकर अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी है।
सूत्रों के अनुसार घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।