Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Former Jathedar Giani Raghbir Singh expressed concern over the tension between America Israel and Iran
{"_id":"69ace921fe1f92791a0d31cb","slug":"video-former-jathedar-giani-raghbir-singh-expressed-concern-over-the-tension-between-america-israel-and-iran-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव पर पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव पर पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने जताई चिंता
Ankesh Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:42 AM IST
Link Copied
ज्ञानी रघबीर सिंह पूर्व जत्थेदार ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ता टकराव मानवता के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि सीमाओं और धर्म के नाम पर होने वाली लड़ाइयों से हमेशा इंसानियत का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि ईराक और लेबनान जैसे क्षेत्रों में लंबे समय से संघर्ष होते रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा नुकसान आम और निर्दोष लोगों को उठाना पड़ता है।
ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि मिसाइलों और बमों से किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल सकता। उन्होंने संबंधित देशों और विश्व शक्तियों से अपील की कि यदि आपसी मतभेद हैं तो उन्हें युद्ध के मैदान की बजाय बातचीत की मेज पर बैठकर सुलझाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास होने चाहिए जिससे जान-माल का नुकसान रोका जा सके और दुनिया में शांति और भाईचारा कायम रह सके। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मानवता की भलाई के लिए आगे आकर युद्ध को रोकने में प्रभावी भूमिका निभाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।