{"_id":"69ad1d7b6abcb142140e9aac","slug":"video-rs-2000-of-a-passenger-goes-missing-from-the-ticket-counter-at-amritsar-railway-station-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की से यात्री के 2000 रुपये गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की से यात्री के 2000 रुपये गायब
Ankesh Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:25 PM IST
Link Copied
अमृतसर रेलवे स्टेशन की रिजर्वेशन टिकट खिड़की पर एक यात्री के 2000 रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित यात्री ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार यात्री रिजर्वेशन टिकट बनवाने के लिए खिड़की पर पहुंचा था। इसी दौरान उसके 2000 रुपये अचानक गायब हो गए। जब यात्री को पैसे न मिलने का पता चला तो उसने तुरंत स्टेशन पर मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी और बाद में पुलिस को शिकायत दी।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से जब इस मामले में जानकारी लेनी चाही गई तो उन्होंने फिलहाल कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
वहीं स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि इन टिकट काउंटरों पर अक्सर बाहरी यात्रियों के साथ इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। लोगों ने रेलवे प्रशासन और पुलिस से ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।