{"_id":"69ace9236358f7977f0b7fa3","slug":"video-bulldozers-demolished-illegal-properties-of-drug-smugglers-in-amritsar-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में ड्रग तस्करों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में ड्रग तस्करों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर
Ankesh Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:42 AM IST
Link Copied
पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फतेह सिंह कॉलोनी, 88 फुट रोड स्थित ड्रग तस्करों की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार ध्वस्त की गई संपत्ति ईशू पुत्र अमरनाथ निवासी गली नंबर 11, फतेह सिंह कॉलोनी की थी। वह और उसका भाई प्रिंस नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल बताए जाते हैं। ईशू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत चार मामले दर्ज हैं, जबकि उसके भाई प्रिंस के खिलाफ भी दो मामले दर्ज हैं।
नगर निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को गिरा दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के पैसों से बनाई गई संपत्तियों को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ड्रग तस्करी से संबंधित जानकारी पंजाब पुलिस की एंटी ड्रग हेल्पलाइन 97791-00200 पर साझा करें। जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।