Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Former Jathedar Giani Raghbir Singh expressed his objection to the acquittal of the Dera chief
{"_id":"69ad0eeb8707fd543c001054","slug":"video-former-jathedar-giani-raghbir-singh-expressed-his-objection-to-the-acquittal-of-the-dera-chief-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रमुख की बरी होने पर पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह का तीखा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा प्रमुख की बरी होने पर पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह का तीखा हमला
Ankesh Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:23 AM IST
Link Copied
श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ग्यानी रघबीर सिंह ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बरी किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह फैसला देश में कानून के दोहरे मापदंडों को उजागर करता है।
ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि जब से डेरा प्रमुख को बार-बार पैरोल मिलनी शुरू हुई थी, तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि सरकारें और कानून व्यवस्था उसके पक्ष में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर आरोपों वाले साधु को राहत दी जा रही है, जबकि दूसरी तरफ बंदी सिंह पिछले 32 वर्षों से धर्म के लिए जेलों में बंद हैं।
उन्होंने अफसोस जताया कि सजा पूरी होने के बावजूद सिख कैदियों को न तो पैरोल दी जा रही है और न ही रिहा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह फैसला हैरान करने वाला है और इससे सिख समुदाय के मन में अलगाव की भावना और गहरी हो रही है।
उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में सभी के साथ समान व्यवहार होना चाहिए, नहीं तो लोकतंत्र में लोगों का भरोसा कमजोर पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।