पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   heroin smuggled from across border seized in Amritsar

Amritsar: सीमा पार से आई 12 किलो हेरोइन बरामद, तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी पुलिस

Mon, 06 Jul 2026 03:03 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 06 Jul 2026 03:03 PM IST
सार

एसएसपी कंवल प्रीत सिंह चाहल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन की खेप बरामद की।

विज्ञापन
heroin smuggled from across border seized in Amritsar
हेरोइन - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर देहात पुलिस के थाना घरिंडा पुलिस ने करीब 11 किलो 960 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से  भेजी गई है। 
विज्ञापन


एसएसपी कंवल प्रीत सिंह चाहल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन की खेप बरामद की। फिलहाल इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन की खेप किन लोगों ने रिसीव करनी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने  लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed