{"_id":"6a4a489eca39bf7905039acb","slug":"video-panthic-conference-organized-in-amritsar-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पंथक सम्मेलन का आयोजन, अकाल तख्त साहिब के हुक्मनामे को लागू करने का लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में पंथक सम्मेलन का आयोजन, अकाल तख्त साहिब के हुक्मनामे को लागू करने का लिया फैसला
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पंथक सम्मेलन में कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के स्थापना दिवस पर आयोजित पंथिक एकत्रीकरण में खालसा पंथ ने महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए हैं। इनमें 15 जून को जारी अकाल तख्त साहिब के हुक्मनामे को पूरी तरह लागू करने का निर्णय शामिल है।
पंथिक एकत्रीकरण के बाद पत्रकारों से बातचीत में धामी ने कहा कि अकाल तख्त साहिब सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था है और इतिहास गवाह है कि इससे टकराने वाले कभी सफल नहीं हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के हालिया बयानों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि कुछ ताकतें उन्हें टकराव की राजनीति की ओर धकेल रही हैं।
बैठक में सिंह साहिबान, निहंग सिंह जत्थेबंदियां, कार सेवा प्रमुख, निर्मला और उदासी संप्रदायों के प्रतिनिधियों तथा किसान संगठन के नेताओं ने भाग लिया और अकाल तख्त साहिब के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को मनाए जाने वाले मीरी-पीरी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा जल्द ही जिलेवार कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी की जाएगी। साथ ही उन्होंने सिख इतिहास और संघर्ष पर आधारित फिल्मों को समाज तक पहुंचाने की भी वकालत की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।