सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistan released seven Indian citizens returned via Attari-Wagah border

Amritsar: पाकिस्तान ने सात भारतीय नागरिकों को किया रिहा, अटारी-वाघा सीमा के रास्ते वतन लौटे

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
सार

वर्ष 2023 में आई भीषण बाढ़ के दौरान सभी लोग अपने रिश्तेदारों, जमीन और पशुधन को बचाने के लिए सीमावर्ती इलाकों में गए थे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में बहकर वे अनजाने में सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गए थे।

Pakistan released seven Indian citizens returned via Attari-Wagah border
पाकिस्तान से लाैटे भारतीय नागरिक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पाकिस्तान की जेल से रिहा किए सात भारतीय नागरिक शनिवार देर रात अटारी-वाघा सीमा के रास्ते सुरक्षित भारत लौट आए। सीमा पर पहुंचते ही परिजनों से मुलाकात के दौरान सभी भावुक हो गए। कई की आंखें भर आईं।
Trending Videos


पाकिस्तान की ओर से रिहा किए गए सात नागरिकों में तीन फिरोजपुर जिले से, एक जालंधर, दो लुधियाना और एक उत्तर प्रदेश का निवासी शामिल है। इनमें से लुधियाना जिले के गांव परजियां बिहारीपुर निवासी रतनपाल सिंह और हरिंदर सिंह करीब ढाई वर्ष बाद अपने घर लौटे हैं। दोनों विवाहित हैं। वे मजदूरी व खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2023 में आई भीषण बाढ़ के दौरान ये सभी लोग अपने रिश्तेदारों, जमीन और पशुधन को बचाने के लिए सीमावर्ती इलाकों में गए थे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में बहकर वे अनजाने में सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गए थे। पाकिस्तान रेंजर्स की सूचना पर उन्हें पाकिस्तानी कानून के तहत हिरासत में लिया गया था।

एक साल की थी कैद, काटने पड़े ढाई साल

रिहा होकर लौटे नागरिकों ने बताया कि पाकिस्तान की अदालत ने उन्हें एक वर्ष की सजा सुनाई थी लेकिन विभिन्न प्रक्रियाओं के कारण उन्हें करीब ढाई वर्ष तक जेल में रहना पड़ा। उन्होंने हिरासत के दौरान कठिन परिस्थितियों का सामना किया।

शनिवार को पाकिस्तान रेंजर्स ने सातों भारतीय नागरिकों को अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ के हवाले किया। इसके बाद कस्टम, इमिग्रेशन और मेडिकल जांच की औपचारिकताएं पूरी की गईं। सभी नागरिकों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया। रिहा हुए भारतीयों में चंद्र सिंह, रतनपाल सिंह, हरिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, विशाल, सुनील अड़े और जोगिंदर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed