फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police arrested two accused in an extortion case

फिरौती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता: मुठभेड़ में दबोचे दो आरोपी, पेट्रोल बम से हमला कर मांगी थी रंगदारी

Wed, 15 Jul 2026 06:34 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2026 06:34 PM IST
सार

30 लाख रुपये की फिरौती मांगने और पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested two accused in an extortion case
फिरौती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमृतसर देहाती पुलिस ने 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने और पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, बाइक और घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन




देहाती एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपियों के खिलाफ 1 जुलाई 2026 को थाना कंबोज में गांव पंडोरी वड़ैच निवासी विक्रम सिंह से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


जांच के दौरान सामने आया कि बीते रविवार की आधी रात तीन बदमाश बाइक पर आए और विक्रम सिंह के घर के बाहर पेट्रोल बम फेंककर फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच में पीड़ित का पड़ोसी बादलप्रीत, जो वर्तमान में विदेश में रह रहा है को भी मामले में नामजद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गुरलाल सिंह और कृष्ण कुमार इलाके में मौजूद हैं। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गुरलाल सिंह के पांव में गोली लगी, जबकि कृष्ण कुमार को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 
एसएसपी चहल ने बताया कि दोनों आरोपियों का रिमांड लेकर पूरे गिरोह और विदेश में बैठे कथित संचालकों की भूमिका की जांच की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को गलत संगत और आसान पैसे के लालच से दूर रखें, क्योंकि विदेश में बैठे अपराधी युवाओं का इस्तेमाल कर ऐसी वारदातों को अंजाम दिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed