{"_id":"69aa692f74c5946e6f0619a0","slug":"six-accused-including-minor-arrested-for-illegal-arms-smuggling-amritsar-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: अवैध हथियारों की तस्करी में एक नाबालिग सहित छह आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: अवैध हथियारों की तस्करी में एक नाबालिग सहित छह आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस के अनुसार बरामद हथियारों में ग्लॉक 9 एमएम, पीएक्स5 .30 बोर, टॉरस 9 एमएम, पाकिस्तान निर्मित ग्रेटा 9 एमएम पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे।
आरोपियों से बरामद हथियार
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीमा पार से जुड़े अवैध हथियारों के मामले में पांच आरोपियों और एक किशोर को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्तौल, 34 जिंदा कारतूस और एक तेजधार हथियार बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार बरामद हथियारों में ग्लॉक 9 एमएम, पीएक्स5 .30 बोर, टॉरस 9 एमएम, पाकिस्तान निर्मित ग्रेटा 9 एमएम पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। इनके जरिए हथियारों की खेप मंगवाकर अमृतसर और आसपास के इलाकों में सप्लाई की जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना मकबूलपुरा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि हथियारों की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जानी थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है। आरोपियों से पूछताछ कर उनके संपर्कों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
Trending Videos